February 20, 2026
Trending

रांची, धनबाद, गोड्डा, देवघर समेत 13 जिलों में आज आंधी-बारिश करेंगे तांडव!

  • April 21, 2025
  • 0

रांची. झारखंड के मौसम में अब भी बंगाल के चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की

रांची, धनबाद, गोड्डा, देवघर समेत 13 जिलों में आज आंधी-बारिश करेंगे तांडव!

रांची. झारखंड के मौसम में अब भी बंगाल के चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. यही हाल रामगढ़, खूंटी और दक्षिणी जिलों में भी देखा गया. सोमवार के मौसम की बात करें तो कुछ जिलों में बारिश और तेज वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Yashoraj IT Solutions

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आज हल्का असर देखने को मिलेगा. हालांकि, आज इसका तीव्र असर नहीं रहेगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहना होगा. हमने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर रांची, लोहरदगा, खूंटी, धनबाद और बोकारो में. यहां वज्रपात की प्रबल आशंका है.

5 अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर बीते रविवार की दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे के बीच पांच बार येलो अलर्ट जारी किए थे. यह खासकर रांची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा के लिए था. यहां हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई गई थी.

न जिलों में आज येलो अलर्ट
आज राज्य के कुछ जिलों जैसे साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर, दुमका, रांची, लोहरदगा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ओलावृष्टि के साथ तेज वज्रपात और बारिश की पूरी संभावना है. ऐसे में लोगों को सचेत रहना होगा.

किसानों को फिर चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि खासतौर पर किसानों को फसल को लेकर सचेत रहना होगा. फसल को ढक कर रखें या किसी सुरक्षित स्थान पर रखें. खेत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि तीव्र ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंच सकता है. ओलावृष्टि आज होने की पूरी संभावना है, इसलिए खुद को तैयार रखें.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 24 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 39 और न्यूनतम 23 डिग्री, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar