यूपी में 30KM की रफ्तार से चलेंगी पछुआ हवाएं, अब भीषण गर्मी दे रही है दस्तक

Last Updated:
UP Weather Today: रंगभरी एकादशी से पहले यूपी का मौसम बदल सकता है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 24 घंटे के बाद यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के कई जिलों में …और पढ़ें

यूपी में तेज हवाओं से बदलेगा मौसम
हाइलाइट्स
- यूपी में तेज हवाओं से तापमान में कमी आएगी.
- अगले 24 घंटे में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस घट सकता है.
- 7-9 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.
वाराणसी: रंगभरी एकादशी से पहले यूपी में मौसम यूटर्न ले सकता है. अनुमान है कि तेज हवाओं के कारण यूपी के तापमान में कमी आ सकती है. संभावना है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी देखी जा सकती है.
IMD के मुताबिक बुधवार को यूपी के कई जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यह दौर 6 मार्च को यूपी के दोनों ही संभाग में दिखाई देगा. वहीं, 7, 8 और 9 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे.
शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
लखनऊ | 30.0/15.5 | 159 |
आगरा | 29.9/16.5 | 136 |
कानपुर | 29.0/17.0 | 113 |
मेरठ | 29.8/13.0 | 91 |
वाराणसी | 31.9/15.0 | 42 |
(नोट – यह आंकड़ा मंगलवार का है)
न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 24 घंटे के बाद यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के कई जिलों में धीरे-धीरे कर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. वहीं, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
नजीबाबाद में सबसे ज्यादा ठंड
यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यूपी में सबसे कम तापमान नजीबाबाद में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सर्वाधिक तापमान वाराणसी में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वाराणसी के अलावा प्रयागराज, हमीरपुर, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.
Varanasi,Uttar Pradesh
March 05, 2025, 05:23 IST
