February 20, 2026
Trending

यूपी में आसमान से बरसती आग मचाएगी तांडव, 35 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

  • April 23, 2025
  • 0

वाराणसी: यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और दिन चढ़ने के

यूपी में आसमान से बरसती आग मचाएगी तांडव, 35 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

वाराणसी: यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और दिन चढ़ने के साथ ही अब आसमान से आग का शोला बरस रहा है. हाल ये है कि दिन के साथ अब रात में भी गर्मी अपना कहर दिखाएगी. क्योंकि मौसम विभाग की ओर से यूपी में वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया गया है.

Yashoraj IT Solutions

IMD के अनुसार बुधवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर दिखाई देगा. इस दौरान यूपी के 35 से ज्यादा जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी हुआ है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली और प्रतापगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. जबकि ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, औरया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा,  बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.अ

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 41.4/25.4 237
आगरा 42.5/21.1 161
कानपुर 44.0/28.4 144
मेरठ 39.1/20.1 246
वाराणसी 43.4/25.0 142

(नोट – यह आंकड़ा मंगलवार का है)

अब खूब सताएगी गर्मी

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का कहर दिखाई देगा. इस दौरान दिन के साथ रात में भी लोग गर्मी से बेहाल रहेंगे. हालांकि 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी देखी जाएगी.

प्रयागराज का पारा पहुंचा 44 पार

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है. प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और हमीरपुर में आसमान से आग बरसती रही. वहीं, सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar