यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2 घंटे में, बस एक क्लिक करें और देखें परिणाम
- April 25, 2025
- 0
UP Board Result 2025 Live Updates, up results.nic.in: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अब से थोड़ी देर में जारी होगा. यूपी बोर्ड आज दोपहर साढ़े बारह
UP Board Result 2025 Live Updates, up results.nic.in: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अब से थोड़ी देर में जारी होगा. यूपी बोर्ड आज दोपहर साढ़े बारह
UP Board Result 2025 Live Updates, up results.nic.in: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अब से थोड़ी देर में जारी होगा. यूपी बोर्ड आज दोपहर साढ़े बारह बजे बोर्ड के मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा.यूपी बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में कुल 30 परीक्षार्थी नकल में पकड़े गए थे. दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए 49 मुन्ना भाई यानि छद्म परीक्षार्थी पकड़े गए थे. इस बार भी बोर्ड परीक्षा बहुत ही सख्ती के बीच कराई गई थी.
एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था यूपी बोर्ड के 54 लाख से ज्यादा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट का इंतजार कुछ घंटे में खत्म हो जाएगा. यूपी बोर्ड आज दोपहर 12.30 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में रिजल्ट घोषित करेगा. रिजल्ट घोषित करने के लिए को लेकर यूपी बोर्ड के मुख्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और डायरेक्टर महेंद्र देव संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित करेंगे.
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का अनाउंसमेंट होने में अब महज कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट आज upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर भी घोषित होगा. नीतजों के ऐलान के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह बोर्ड मुख्यालय से रिजल्ट जारी करेंगे. यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार अंकपत्र व प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर जारी करेगा. यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा.
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 5438597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.
हाईस्कूल में 2740151 परीक्षार्थी और इण्टर मीडिएट में 2698446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की गई थी. नकल माफियाओं और अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों वाले परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया था.
पहली बार यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के साथ ही आनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट अभ्यर्थियों को देने जा रहा है. डुप्लीकेट मार्कशीट में अभ्यर्थी का नाम पिता का नाम रोल नंबर और विषय वार प्राप्तांक रहेगा. इससे अभ्यर्थी को अगली कक्षा में प्रवेश लेने में मदद मिलेगी. इसके अलावा नौकरी के समय संबंधित विभाग द्वारा वेरिफिकेशन में भी सहूलियत होगी. हालांकि रिजल्ट घोषित होने के 15 दिन के अंदर मूल मार्कशीट भी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी.
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. जबकि 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन किया गया था. 12 कार्य दिवसों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थी.
यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in औरwww.results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने पहली बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई है. पिछली बार 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड में रिजल्ट घोषित किया था.
बोर्ड UPMSP exam result 2025 थोड़ी देर में जारी करेगा. हालांकि बोर्ड ने इससे पहले ये बता दिया है कि रिजल्ट को कैसे चेक किया जा सकता है.

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम दोपहर साढ़े बारह बजे जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट को माध्यामिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है.
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर के परीक्षार्थी लगातार दो साल से टॉप कर रहे हैं. क्या टॉपर के मामले में सीतापुर की हैट्रिक पूरी होगी. यह शुक्रवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्पष्ट जो जाएगा. 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर की प्रियांशी सोनी ने 98.83 फीसदी अंक हासिल किया था. वहीं 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्राची निगम से 98.50 फीसदी अंक हासिल किया था.
सबसे पहले अपने मोबाइल व कंप्यूटर ब्राउजर में DigiLocker का आधिकारिक परिणाम https://results.digilocker.gov.in पर खोलें
फिर वेबसाइट खुलने पर दिख रहे पेज पर Board Result वाले सेक्शन में जाएं.
लिस्ट में से Uttar Pradesh Board Of High School and Intermediate Education (UP Board) का चयन करें.
इसके बाद साल परीक्षा वर्ष (2025), कक्षा (10वीं या 12वीं) सेक्शन में जाएं.
उसके बाद रोल नंबर, कक्षा (10वीं या 12वीं) और जन्म तिथि आदि भरने के लिए कहा जाएगा.
इसके बाद जरूरी डिटेल भरें फिर ‘मैंने नियम और शर्तें पढ़ ली हैं और उनसे सहमत हूं’ वाले चेक बॉक्स को क्लिक करें.
Submit बटन पर क्लिक करें.
फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा. जिसे आप प्रिंट और डाउनलोड कर सकते हैं.
आप अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए आर (Access DigiLocker Now) बटन पर क्लिक करें.
पिछले साल की बात करें तो 2023 में 25 अप्रैल और 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किए गए थे. इस साल 25 अप्रैल को यानी कि आज रिजल्ट जारी किया जाएगा. नतीजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे.
अब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के मार्कशीट कम सर्टिफिकेट ए-4 साइज के होंगे. जबकि इससे पहले साइज छोटा था. मार्कशीट में कुछ सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं. रिजल्ट में जो मोनोग्राम लगाया जाएगा, वह धूप में ले जाने पर लाल रंग में दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा.
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्टः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शुक्रवार यानी कि आज 25 अप्रैल दोपहर साढ़े बारह बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजों की घोषणा की जाएगी. रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे. करीब 51 लाख से अधिक बच्चे अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्य के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं. इस वर्ष, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 27,40,151 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिससे यह भारत में स्कूल स्तर की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक बन गई. परीक्षाएं सख्त निगरानी में आयोजित की गईं, जिसमें नकल को रोकने और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए गए.
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा में अब केवल चार घंटे बाकी हैं, 12.30 बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा. इसके बाद 51 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार खत्म हो जाएगा.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 54 लाख 37 हजार 233 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से 51 लाख 34 हजार 725 बच्चों ने परीक्षा दी. जबकि 3 लाख 2 हजार 508 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी. इस बार की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी.
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट का ऐलान बस कुछ घंटों में होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि करीब साढ़े बारह बजे रिजल्ट घोषित हो सकता है. इसके साथ लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. बच्चा अपना रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
