February 21, 2026
Trending

यूपी बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम आए हैं अंक, तो फटाफट कर लें ये काम

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 09:34 IST UP Board Exam Scrutiny Form Date : यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम जारी किया. असंतुष्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम आए हैं अंक, तो फटाफट कर लें ये काम

Last Updated:

UP Board Exam Scrutiny Form Date : यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम जारी किया. असंतुष्ट छात्र 19 मई 2025 तक स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं. 500 रुपए प्रति विषय शुल्क लगेगा.

X

Yashoraj IT Solutions
 बोर्ड

 बोर्ड कार्यालय

हाइलाइट्स

  • यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम जारी किया.
  • असंतुष्ट छात्र 19 मई 2025 तक स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं.
  • स्क्रूटनी फॉर्म का शुल्क 500 रुपए प्रति विषय है.

 विशाल भटनागर, मेरठ : माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल व इंटर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया था. ऐसे में जो भी छात्र- छात्राएं अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और अब चाहते हैं कि उनकी कॉपियों में फिर से नंबरों का मिलान किया जाए. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए 19 मई 2025 तक का अवसर है. वह सभी स्क्रूटनी फॉर्म भरते हुए अपने नंबरों की चेकिंग कर सकते हैं. यह जानकारी लोकल -18 से खास बातचीत करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव कमलेश कुमार द्वारा दी गई.

इस तरह होता है स्क्रूटनी में काम

क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी फॉर्म के माध्यम से जो छात्र- छात्राएं आवेदन करते हैं. उनकी कॉपियों में अंकों की कैलकुलेशन की जाती है. इसमें अगर कॉपी में चेक करते समय कोई क्वेश्चन चेक नहीं हो पता है. या फिर किसी क्वेश्चन के नंबर टोटल में ऐड नहीं हो पाते हैं. या फिर टोटल में कोई भी गड़बड़ी होती है तो उसको सही किया जाता है. उन्होंने बताया कि हर साल इंटर में 4000 से अधिक और हाईस्कूल में लगभग 2000 युवा स्क्रूटनी फॉर्म मेरठ परिक्षेत्र  से भरते हैं. जिसमें से 700 से 800 ऐसे छात्र छात्राएं होते हैं. जिनको इसका लाभ मिल पाता है.

इस तरह कर सकते हैं आवेदन



उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी फॉर्म के लिए युवाओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. उसके बाद वह संबंधित प्रिंटआउट निकालते हुए कोषागार में संबंधित शुल्क जमा करने के पश्चात पोस्ट के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय के लिए अपना आवेदन फार्म भेज सकते हैं. जिसके बाद नियमों के अनुसार उनकी कॉपियों की चेकिंग कराई जाएगी.

बताते चलें  कि मेरठ, आगरा, अलीगढ़, सहारनपुर मंडल से संबंधित  17 जनपदों में अध्ययन करने वाले युवा अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं. वह सभी स्क्रूटनी फॉर्म का लाभ लेते हुए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 500 रुपए प्रति विषय शुल्क जमा करना होगा.

homecareer

यूपी बोर्ड परीक्षा में उम्मीद से कम आए हैं अंक, तो फटाफट कर लें ये काम

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar