यूपी के 50 जिलों में बारिश फिर मचाएगी तांडव, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- April 18, 2025
- 0
वाराणसी: यूपी में एक बार फिर मौसम का रुख बदल रहा है. 18 अप्रैल से अगले 2 दिनों तक यूपी के 50 जिलों में बारिश हो सकती है.
वाराणसी: यूपी में एक बार फिर मौसम का रुख बदल रहा है. 18 अप्रैल से अगले 2 दिनों तक यूपी के 50 जिलों में बारिश हो सकती है.
वाराणसी: यूपी में एक बार फिर मौसम का रुख बदल रहा है. 18 अप्रैल से अगले 2 दिनों तक यूपी के 50 जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और बिजली गिरने को लेकर भी भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी हुआ है. बता दें कि गुरुवार को भी लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई.
IMD के अनुसार शुक्रवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के करीब 50 जिलों में बादल छाएंगे और बारिश के साथ तेज हवाओं के झोंके भी चलेंगे. अनुमान है कि यूपी के वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, सोनभद्र, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, महोबा, हमीरपुर, झांसी, इटावा, ललितपुर, अलीगढ़, संभल, बदायूं, सहारनपुर, नोएडा,गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी,बहराइच और श्रावस्ती समेत आस पास के जिलों में बारिश हो सकती है.
| शहर | तापमान अधितकमत/न्यूनतम | AQI |
| लखनऊ | 37.4/24.1 | 148 |
| आगरा | 39.4/25.8 | 121 |
| कानपुर | 37.0/22.7 | 97 |
| मेरठ | 37.0/22.8 | 209 |
| वाराणसी | 38.1/24.2 | 93 |
(नोट – यह आंकड़ा गुरुवार का है)
तापमान में धीरे-धीरे आएगा उछाल
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 20 अप्रैल तक यूपी के अलग अलग जिलों में बारिश होगी. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उन्होंने बताया कि बारिश और तेज आंधी के समय लोगों को सुरक्षित स्थान पर ही ठहराना चाहिए. इस दौरान वज्रपात को लेकर भी अलर्ट है. ऐसे में बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे भूलकर भी नहीं खड़ा होना चाहिए.
फतेहपुर रहा सबसे गर्म जिला
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को फतेहपुर यूपी का सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बुलंदशहर का तापमान 40.0 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
