February 21, 2026
Trending

युवक ने होने वाली पत्नी को मिलने बुलाया, घर ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 00:29 IST MP News : अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी तय होने के बाद होने वाली दुल्हन को

युवक ने होने वाली पत्नी को मिलने बुलाया, घर ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

Last Updated:

MP News : अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी तय होने के बाद होने वाली दुल्हन को शॉपिंग के बहाने बाजार में बुलाया. शॉपिंग के बाद युवक उसे अपना घर दिखाने के बहाने मकान पर ले गया. घर ले जाकर जब…और पढ़ें

युवक ने होने वाली पत्नी को मिलने बुलाया, घर ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

Yashoraj IT Solutions

अनूपपुर में शादी की शॉपिंग करने आई होने वाली पत्नी से होने वाले पति ने किया रेप, गिरफ्तार..

रवि कुमार ओझा. अनूपपुर. अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने होने वाली दुल्हन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी शिवम मिश्रा निवासी बगैहा टोला का रहने वाला है. उसने अपनी होने वाली पत्नी को शादी की शॉपिंग करने के लिए बुलाया. इसके बाद पहले कोतमा बाजार में शॉपिंग कराई और फिर घर दिखाने के बहाने घर ले जाकर जबरन संबंध बनाए. फिर शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने कोतमा थाने में मामला दर्ज कराया है.

छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिवम मिश्रा से 25 मई 2025 शादी होनी थी. दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी थी. 6 फरवरी 2025 आरोपी शिवम मिश्रा ने पीड़िता से फोन पर कहा कि तुम कोतमा आ जाओ और शादी के लिये अपने पसंद के कपड़े ले लो. पीड़िता अपनी सहेली के साथ कोतमा रेल्वे स्टेशन आई. आरोपी अपनी बाइक पर बैठाकर कपड़े खरीदने कोतमा बाजार ले गया.

मामा संग भागी भांजी, पति ने खोले राज, बोला – ‘पत्नी का प्रेमी घर पर ही…’, पिता का आया रिएक्शन

कपड़े खरीदने के बाद पीड़िता ने कहा कि हम दोनों को बिजुरी तक छोड़ दो. आरोपी अपना घर बगैहा टोला दिखाने के नाम पर अपने मकान पर ले गया. पीड़िता की सहेली आंगन में बैठकर फोन पर किसी से बात करने लगी. आरोप है कि शिवम मिश्रा पीड़िता को अपना कमरा दिखाने के लिए अंदर ले गया. पीड़िता से जबरन संबंध बनाए. आरोपी ने फिर शादी करने से इनकार कर दिया.

क्या सीमा हैदर को भी 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीड़िता ने कोतमा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. कोतमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कोतमा एसडीओपी आरती शाक्य ने बताया, ‘पीड़िता की शादी होने वाली थी. इसी बीच दोनों के संबंध बने. अब लड़के ने शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. मामले की विवेचना जारी है.’

homemadhya-pradesh

युवक ने होने वाली पत्नी को मिलने बुलाया, घर ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar