February 19, 2026
Trending

मोहम्मद यूनुस का दावा- शेख हसीना पर PM मोदी से मदद मांगी थी, मिला टका सा जवाब

  • June 11, 2025
  • 0

Last Updated:June 11, 2025, 22:43 IST मुहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से शेख हसीना को भड़काऊ बयान देने से रोकने का आग्रह किया था. मोदी ने कहा कि

मोहम्मद यूनुस का दावा- शेख हसीना पर PM मोदी से मदद मांगी थी, मिला टका सा जवाब

Last Updated:

मुहम्मद यूनुस ने प्रधानमंत्री मोदी से शेख हसीना को भड़काऊ बयान देने से रोकने का आग्रह किया था. मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया को कंट्रोल नहीं कर सकते. यूनुस ने इसे ‘विस्फोटक’ स्थिति बताया.

मोहम्मद यूनुस का दावा- शेख हसीना पर PM मोदी से मदद मांगी थी, मिला टका सा जवाब

Yashoraj IT Solutions

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को बोलने से रोकने पर इनकार कर दिया. (Image:PTI)

हाइलाइट्स

  • मुहम्मद यूनुस ने PM मोदी से शेख हसीना को रोकने का आग्रह किया.
  • PM मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया को कंट्रोल नहीं कर सकते.
  • यूनुस ने स्थिति को ‘विस्फोटक’ बताया.

ढाका. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक अहम दावा किया है. यूनुस ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया था कि वे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को समझाएं कि वह भड़काऊ बयानों के जरिये बांग्लादेश में गुस्से को बढ़ाने से रोकें, खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से. यूनुस ने कहा कि ‘मैंने मोदी से अनुरोध किया था कि वे शेख हसीना को बांग्लादेश के बारे में बयानबाजी करने और लोगों में गुस्सा फैलाने से रोकें. मोदी ने जवाब दिया कि यह सोशल मीडिया है और हम इसे कंट्रोल नहीं कर सकते. अब मैं क्या कह सकता हूं?’

उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह स्थिति काफी ‘विस्फोटक’ हो सकती है और सिर्फ यह कहकर कि ‘यह सोशल मीडिया है’-इससे आप अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते. मुहम्मद यूनुस की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल पहले से ही तनावपूर्ण है. सरकार और विपक्ष के बीच बढ़ती तल्खी के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तीखे बयान, ट्रोलिंग और अफवाहों की बाढ़ सी आ गई है, जिसने स्थिति को और जटिल बना दिया है.

यूनुस का यह बयान साफ इशारा करता है कि सोशल मीडिया पर फैलती बातें अब केवल वर्चुअल नहीं रहीं, बल्कि इनका असर जमीनी राजनीति और समाज में सीधा महसूस किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जब ऐसे हालात खतरनाक बन सकते हों, तो जिम्मेदार नेताओं को इससे मुंह नहीं मोड़ना चाहिए.

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

homeworld

मोहम्मद यूनुस का दावा- शेख हसीना पर PM मोदी से मदद मांगी थी, मिला टका सा जवाब

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar