'मैं एक शहीद की बेटी हूं…' ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक्ट्रेस का छलका दर्द
- May 7, 2025
- 0
Last Updated:May 07, 2025, 23:41 IST Nimrat Kaur Video : निमरत कौर ने आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने पहलगाम में
Last Updated:May 07, 2025, 23:41 IST Nimrat Kaur Video : निमरत कौर ने आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने पहलगाम में
Last Updated:
एक्ट्रेस निमरत कौर एक शहीद की बेटी हैं. (फोटो साभार: Instagram@nimratofficial)
हाइलाइट्स
नई दिल्ली: फिल्मी सितारों ने आतंकियों के पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का सपोर्ट किया है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के शह में पनपे आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया. एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई और भारत सरकार के निर्णय की सराहना की. निमरत कौर एक शहीद की बेटी हैं. उनके पिता मेजर भूपेंद्र सिंह को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से नवाजा गया था. उन्होंने एक बातचीत में पहलगाम की कायराना हरकत और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई पर अपना रिएक्शन दिया.
निमरत कौर ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘पहलगाम में जो हुआ, हम सबने बहुत करीब से देखा. बहुत दुख हुआ. मैं एक शहीद की बेटी हूं. पापा को हमने कश्मीर में 1994 में खोया था. मैं बखूबी समझती हूं कि क्या बुरे हालात जिंदगी आपके सामने खड़ी कर देती है. यह बहुत दुखदायी और दर्दनाक बात है. हमने देखा कि भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया है, मैं उसका सपोर्ट करती हूं.’
#WATCH | #OperationSindoor | Mumbai, Maharashtra: Actor Nimrat Kaur says, “We closely observed what happened in Pahalgam. It was extremely unfortunate. I am a martyr’s daughter, and I lost my father in Kashmir in 1994. I can well understand what drastic changes a family goes… pic.twitter.com/6VucWjULer
— ANI (@ANI) May 7, 2025
