मीन राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन, लेकिन लव लाइफ में है रोड़ा
- April 22, 2025
- 0
Last Updated:April 22, 2025, 03:01 IST Meen Rashifal 22 April 2025: जानिए मीन राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन…करियर, व्यापार में लाभ, लेकिन लव लाइफ में विवाद
Last Updated:April 22, 2025, 03:01 IST Meen Rashifal 22 April 2025: जानिए मीन राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन…करियर, व्यापार में लाभ, लेकिन लव लाइफ में विवाद
Last Updated:
हाइलाइट्स
शुभम मरमट / उज्जैन: 22 अप्रैल 2025 का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है. जहां एक ओर करियर और व्यापार में सफलता के संकेत मिल रहे हैं, वहीं प्यार और रिश्तों में कुछ तनाव की संभावना भी जताई जा रही है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, मीन राशि वालों को आज संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए.
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे आपको करियर से जुड़ी किसी भी चुनौती का सामना करने में दिक्कत नहीं होगी. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे.
बिजनेस चमकेगा, लेकिन दिल के मामले में सावधानी जरूरी
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है. कोई पुराना सौदा लाभकारी रूप ले सकता है और बिजनेस पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. नई योजनाओं में निवेश करने का विचार सही रहेगा, बशर्ते आप सोच-समझकर कदम उठाएं.
स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक है. पुराने रोगों से राहत मिलेगी, लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है.
शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. कुछ छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन जल्द ही प्रगति की राह पर लौट आएंगे.
प्रेम जीवन की बात करें तो आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. जीवनसाथी या प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. संवाद में संयम और समझदारी रखें, तभी रिश्ते की मिठास बनी रहेगी.
पुण्य का समय है, करें ये उपाय
आज के दिन मीन राशि के जातकों को हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए. साथ ही ज़रूरतमंदों को लाल वस्त्र या लाल मिठाई दान करें. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा और समस्याओं से धीरे-धीरे राहत मिलेगी.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
