मिल गया झारखंड बोर्ड 2024 का मास्टर गाइड! Science Exam से पहले इन प्रश्नों…

Last Updated:
10th Science Annual Question 2024: झारखंड बोर्ड की 10वीं साइंस परीक्षा 2025 के लिए एनुअल प्रश्न पत्र को साझा किया गया है. इस प्रश्न पत्र में लघु उत्तरीय, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए…और पढ़ें

प्रतीकात्मक
पलामू. झारखंड बोर्ड की परीक्षा को अब महीने भर का समय बचा है. ऐसे में बच्चे अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. आज हम आपके साथ दसवीं की विज्ञान की एनुअल क्वेश्चन 2024 साझा करने जा रहे हैं.
दरअसल, झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है.10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 3 मार्च को है.ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी जिनमें सुबह की शिफ्ट यानी 9:45 से 1:00 बजे तक 10वीं की परीक्षाएं होंगी और सेकंड शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से 5:15 तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं होंगी. छात्रों को बता दें कि खण्ड-क में सिर्फ वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहते हैं, जिनकी संख्य 1 से 30 होती है.
खण्ड – B
★ प्रश्न संख्या 31 से 38 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं और प्रत्येक 2 अंकों का है। इनमें से किन्हीं छः प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 40 शब्दों में दीजिए
31. लेंस में बनते हुए प्रतिबिंब का एक स्वच्छ किरण आरेख खींचिए जब वस्तु को 2 F पर रखा जाता है।
32. नेत्र की समंजन क्षमता से क्या अभिप्राय है ?
33. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ?
34. अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है ?
35. मानव विश्रन के कोई दो कार्य लिखिए
36. बाहरी आघातों से मस्तिष्क की सुरक्षा कैसे होती है ?
37.”वन जैव विविधता के विशिष्ट स्थल हैं।” कैसे ?
38. औजोन परत के अवक्षय के क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं ?
खण्ड – C
★ प्रश्न संख्या 39 से 46 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं और प्रत्येक 3 अंकों का है। इनमें से किन्हीं छः प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 150 शब्दों में दीजिए।
39. 5 cm लम्बा कोई बिंब 10 cm फोकस दूरी के किसी अभिसारी लेंस से 25 cm दूरी पर रखा गया है। प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति तथा साइज ज्ञात कीजिए ।
40. अवतल दर्पण के तीन प्रमुख उपयोग लिखिए।
41. तारे टिमटिमाते हैं, ग्रह नहीं। क्यों ?
42. निम्न समीकरणों को संतुलित कर लिखिए :
(a)_N2 + H2 → NH3
(b) K+H20 → KOH + H2
(c) PB(NO3)2 → PbO+NO2 + O2
43. विरंजक चूर्ण किस प्रकार बनाया जाता है ? इसके दो उपयोग लिखिए।
44. मेंडलीव की आवर्त सारणी तथा आधुनिक आवर्त सारणी में अन्तर लिखिए।
45. प्रतिवर्ती क्रिया एवं प्रतिवर्ती चाप में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
46. कायिक प्रवर्धन क्या है ? उसकी क्या सीमाएँ हैं ?
खण्ड – D
★ प्रश्न संख्या 47 से 52 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं और प्रत्येक 5 अंकों का है। इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 250 शब्दों में दीजिए।
47. ओम का नियम लिखिए और इसका प्रायोगिक सत्यापन कीजिए।
48. विद्युत मोटर क्या है ? इसकी कार्य-विधि का सचित्र वर्णन कीजिए ।
49. एक यौगिक AB के बनने में A का प्रत्येक परमाणु एक इलेक्ट्रॉन का त्याग करता है, जबकि B का प्रत्येक परमाणु एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है। यौगिक AB में बंधन की प्रकृति बताएँ तथा इसके चार गुणों को लिखिए।
50. निम्म यौगिकों का संरचना सूत्र लिखिएः
(a) ब्रोमोपेन्टेन
(b) मेथेनल
(c) प्रोपाइन
(d) बेंजीन
(e)प्रोपेनॉइक अम्ल
51. प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा दीजिए। प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
52. लिंग निर्धारण किसे कहते हैं? लिंग निर्धारण में पर्यावरण की क्या भूमिका है ? समझाइए ।
Palamu,Jharkhand
January 16, 2025, 15:19 IST
