मध्य प्रदेश के इस शहर में लगे Boycott Israel Product के पोस्टर
- April 16, 2025
- 0
Last Updated:April 16, 2025, 16:43 IST सतना में ‘बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स’ के पोस्टर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लगाए गए, जिससे शहर में हलचल मच गई है. प्रशासन ने
Last Updated:April 16, 2025, 16:43 IST सतना में ‘बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स’ के पोस्टर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में लगाए गए, जिससे शहर में हलचल मच गई है. प्रशासन ने
Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के सतना में लगाए गए पोस्टर.
हाइलाइट्स
सतना. इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष थमे 3 महीने हो चुके हैं. फिलहाल इंटरनेशनल लेवल पर कोई बड़ी हलचल नहीं है. इसके बावजूद मध्य प्रदेश के सतना जिले के नजीराबाद और कामता टोला इलाके में अचानक ‘बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स’ के पोस्टर लगाए जाने से पूरे शहर में हलचल मच गई है. सबसे हैरानी की बात यह है कि ये पोस्टर सतना के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में लगे है. ये पोस्टर कई घरों और दुकानों के बाहर चिपकाए गए थे. इसे देखकर स्थानीय निवासी और जिला प्रशासन दोनों चौंक गए. खास बात यह है कि अब तक न तो किसी राजनीतिक संगठन ने और न ही किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था ने इसकी जिम्मेदारी ली है.
पोस्टर सामने आने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन की टीम एक्टिव हो गई. आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम और सिटी कोतवाली पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए अधिकांश पोस्टरों को हटा दिया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
यह बहिष्कार अभियान ऐसे समय पर क्यों शुरू किया गया, जब फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष को लेकर कोई नई घटना सामने नहीं आई है? यह सवाल प्रशासन और जनता दोनों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. जानकारों का मानना है कि यह किसी खास राजनीतिक उद्देश्य या सामाजिक संदेश को हवा देने की कोशिश हो सकती है. कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि यह भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों को प्रभावित करने की साजिश भी हो सकती है.
हालांकि प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रहा है. इस मामले में आईजी रीवा गौरव राजपूत भी बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में सघन जांच कर रही है,. पोस्टर लगाने वालों की तलाश जारी है. शहर में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे. मामला गंभीर है. जरूरत पड़ी तो मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की जा सकती है.
