February 20, 2026
Trending

मणिपुर में ड्रग माफिया की शामत! पुलिस ने दबोचा ब्राउन शुगर और हेरोइन का जखीरा

  • April 26, 2025
  • 0

Last Updated:April 26, 2025, 12:53 IST मणिपुर के थौबल जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. लिलोंग हाओरीबी

मणिपुर में ड्रग माफिया की शामत! पुलिस ने दबोचा ब्राउन शुगर और हेरोइन का जखीरा

Last Updated:

मणिपुर के थौबल जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. लिलोंग हाओरीबी इलाके में बारुल आलम के घर से 3.9 किलोग्राम ब्राउन शुगर, हेरोइन से भरे सात साबुन के डिब्बे और कोड…और पढ़ें

मणिपुर में ड्रग माफिया की शामत! पुलिस ने दबोचा ब्राउन शुगर और हेरोइन का जखीरा

Yashoraj IT Solutions

मणिपुर में लाखों का ड्रग्स बरामद (image credit-canva)

हाइलाइट्स

  • मणिपुर में ड्रग माफिया का भंडाफोड़
  • मणिपुर में करोड़ों की ब्राउन शुगर और हेरोइन बरामद

मणिपुर: मणिपुर के शांत से दिखने वाले थौबल जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए. शुक्रवार रात शुरू हुई इस कार्रवाई ने नशे के काले कारोबार के उस चेहरे को उजागर किया, जो अब तक परदे के पीछे छुपा बैठा था. दरअसल, मणिपुर के थौबल जिले में पिछले कई दिनों से ड्रग्स का करोबार चल रहा था. जिसे लेकर अब पुलिस को बड़ी जीत हासिल हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हेरोइन, कई नशीले पदार्थ के साथ लाखों का कैश भी जब्त किए गया है.

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त
पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई लिलोंग हाओरीबी इलाके में की गई. यहां वांगमायुम बारुल आलम के घर पर जब सुरक्षाबलों ने छापेमारी की, तो चौंकाने वाली मात्रा में मादक पदार्थ मिले. तलाशी के दौरान उनके घर से 3.9 किलोग्राम ब्राउन शुगर, सात साबुन के डिब्बे जिनमें प्रत्येक में लगभग 12 ग्राम हेरोइन चूरा था, और कोडीन युक्त 100 मिलीलीटर की सात बोतलें बरामद की गईं.

आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बारुल आलम को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में तस्करी से जुड़े कुछ अहम सुराग भी दिए हैं, जिन पर अब जांच की जा रही है. वहीं इसी कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने शनिवार को दूसरी बड़ी सफलता हासिल की. दारुल उलूम माखा इलाके में यांगखुबाम हाफी के घर पर छापा मारा गया. यहां से 1.14 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई, जो पुलिस के अनुसार नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले थे. साथ ही, वहां से कई नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए.

अब सभी ठिकानों पर रखी जा रही निगरानी
पुलिस अधिकारी का कहना है कि ‘हमारी टीम लगातार सभी ठिकानों की निगरानी रख रही है. आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी हो सकती है. हमारा उद्देश्य थौबल जिले को नशा मुक्त बनाना है.’ बता दें कि, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है.

homecrime

मणिपुर में ड्रग माफिया की शामत! पुलिस ने दबोचा ब्राउन शुगर और हेरोइन का जखीरा

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar