भूलकर भी घर में इन जगहों पर न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर….मंदिर, बेडरूम में तो
- May 6, 2025
- 0
Last Updated:May 06, 2025, 12:45 IST Vastu Tips: अक्सर देखा जाता है, कि लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में किसी भी स्थान पर लगा देते हैं, चाहें
Last Updated:May 06, 2025, 12:45 IST Vastu Tips: अक्सर देखा जाता है, कि लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर में किसी भी स्थान पर लगा देते हैं, चाहें
Last Updated:
हाइलाइट्स
ऋषिकेश: भारतीय संस्कृति में पूर्वजों का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. उन्हें सम्मान देना और स्मरण करना हमारे संस्कारों का हिस्सा है. घर में पूर्वजों की तस्वीरें लगाना एक सामान्य परंपरा बन चुकी है. यह तस्वीरें न केवल भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती हैं बल्कि परिवार के मूल्यों और परंपराओं की याद भी दिलाती हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि घर में इन्हें कहां लगाया जाए. क्या पूजा घर में लगाना सही है या फिर बेडरूम में. या फिर कोई और स्थान ज्यादा उपयुक्त रहेगा.
ज्योतिषी ने दी जानकारी
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने कहा, कि पूर्वजों की तस्वीरें लगाना केवल एक सजावट का माध्यम नहीं है बल्कि यह श्रद्धा, स्मरण और सम्मान का प्रतीक है. लेकिन इन्हें घर में सही स्थान पर लगाना बहुत जरूरी है. कई लोग अपने पूर्वजों को देवतुल्य मानते हैं और उनकी तस्वीरें पूजा घर में लगाते हैं. यह भावना समझी जा सकती है. लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजाघर में केवल देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें ही लगाई जानी चाहिए. पूर्वजों की तस्वीरें पूजा घर में लगाने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है. क्योंकि पूजा घर एक शुद्ध और जीवंत ऊर्जा का स्थान होता है. जबकि पूर्वजों की तस्वीरें मृत आत्मा की प्रतीक होती हैं. इसलिए पूजा घर में इन्हें लगाने की सलाह नहीं दी जाती.
बेडरूम में भूलकर भी न लगाए पूर्वजों की तस्वीर
बेडरूम वह स्थान होता है जहां व्यक्ति विश्राम करता है और मानसिक शांति की आवश्यकता होती है. यहां पूर्वजों की तस्वीरें लगाने से व्यक्ति का मन बार-बार अतीत की ओर चला जाता है. यह अनजाने में तनाव या भावनात्मक दबाव उत्पन्न कर सकता है. विशेष रूप से नवविवाहित जोड़ों के शयनकक्ष में ऐसी तस्वीरें लगाने से उनके निजी जीवन में बाधा आ सकती है. इसलिए बेडरूम में भी पूर्वजों की फोटो लगाने से बचना चाहिए.
यहां लगाए पूर्वजों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों की तस्वीरें दक्षिण दिशा की दीवार पर लगानी चाहिए और उनका मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. घर का ड्रॉइंग रूम या वह स्थान जहां परिवार एक साथ समय बिताता है, इस उद्देश्य के लिए आदर्श माना जाता है. इस स्थान पर आप प्रतिदिन दीया जलाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित कर सकते हैं. कई घरों में ‘श्रद्धांजलि दीवार’ बनाई जाती है जहां केवल पूर्वजों की तस्वीरें होती हैं. यह तरीका न केवल सुंदर दिखता है बल्कि उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का एक उपयुक्त माध्यम भी बनता है. यह स्थान परिवार में नई पीढ़ी को भी यह सिखाने में मदद करता है कि वे कहां से आए हैं और किन मूल्यों को अपनाना चाहिए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
