February 20, 2026
Info Tech

भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई Oppo A5 Pro 5G की कीमत, 5800mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ आएगा!

  • April 18, 2025
  • 0

Oppo A5 Pro 5G को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अलग डिजाइन और कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन्स के बाद इसे

भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई Oppo A5 Pro 5G की कीमत, 5800mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ आएगा!
Oppo A5 Pro 5G को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अलग डिजाइन और कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशन्स के बाद इसे ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया गया। 24 अप्रैल को स्मार्टफोन भारत में कदम रखने जा रहा है, जिसकी पुष्टि खुद Oppo ने की। अब, लॉन्च से कुछ दिन पहले इसकी कीमत को लीक किया गया है, जिससे पता चलता है कि Oppo A5 Pro 5G को भारत में बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा।

Yashoraj IT Solutions

इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से 91Mobiles हिंदी की रिपोर्ट दावा करती है कि Oppo A5 Pro 5G की कीमत भारत में 17,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें बेस 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन आएगा। वहीं, इसका एक 8GB + 256GB वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत 19,999 रुपये होगी। रिपोर्ट इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।

हाल ही में Oppo A5 Pro 5G की भारत में लॉन्च की तारीख को कंफर्म करने के साथ Oppo ने अपकमिंग हैंडसेट के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया था। फोन IP69 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग से लैस होगा और डैमेज-प्रूफ, ड्रॉप-रेसिस्टेंट 360-डिग्री आर्मर बॉडी के साथ आएगा। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी।

ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ग्लोबल वेरिएंट को ही भारत में ला रही है, क्योंकि चीन में लॉन्च हुए Oppo A5 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा, ग्लोबल वेरिएंट MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है, जबकि चाइनीज वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 SoC शामिल है।

Oppo A5 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जबकि फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar