भारत-पाक तनाव में US की एंट्री, जाति जनगणना पर फुल सियासत, पढ़ें 10 बड़ी खबरें
May 1, 2025
0
Last Updated:May 01, 2025, 06:43 IST Top 10 News Of Day: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर है. अमेरिका ने दोनों देशों
Last Updated:
Top 10 News Of Day: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर है. अमेरिका ने दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की. इस बीच मोदी सरकार ने जाति जनगणना का फैसला लिया है जिसका विप…और पढ़ें
गुरुवार को भारत-पाक के बीच तनाव और जाति जनगणना के मसले पर सबकी नजर रहेगी.
Top 10 News Of Day: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर अमेरिका सक्रिय हो गया है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि उसने भारत और पाकिस्तान से तनाव नहीं बढ़ाने की अपील की है. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ भीषण आक्रोश है. इस आक्रोश के बीच बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने जाति जनगणना कराने को लेकर एक अहम फैसला किया. इस फैसले के बाद देश में फुल सियासत जारी है.
गुरुवार को इन दोनों अहम खबरों के अलावा कई अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखनी होगी.
जाति जनगणना पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है.
तेजस्वी यादव ने इस फैसले को बिहार चुनाव से जोड़ा तो वहीं राहुल बोले ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बिहार चुनाव की वजह से फैसला लिया गया है.
भारत के ऐक्शन से पहले पाकिस्तान खौफ में है.पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमले का खतरा बढ़ रहा है, अल्लाह करे टल जाए जंग.
भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. 30 अप्रैल शाम 18:30 से लेकर 23 मई रात 11:59 बजे तक यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा.
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर है.
जम्मू-कश्मीर में बैसरन घाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पहलगाम बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पुराने कैमरों को ठीक किया जा रहा है.
सिंधु जल समझौते को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की बड़ी बैठक, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी बैठक में मौजूद रहे.
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल का आज 1 मई को जन्मदिन, शहादत में करनाल में विनय की याद में ब्लड कैम्प लगाया जाएगा.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तफ्तीश के लिए ‘न्यायिक आयोग’ के गठन की मांग वाली जनहित याचिका पर आज एक मई को सुनवाई हो सकती है.
भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच DGMO ऑफिस अधिकारियों के बीच बात हुई, भारतीय सेना ने सीजफायर उल्लंघन पर विरोध जताया.