February 19, 2026
Trending

भारत-पाक जंग के बीच IPL हुआ सस्पेंड पर अब आगे क्या? BCCI के पास क्या ऑप्शन

  • May 9, 2025
  • 0

Last Updated:May 09, 2025, 13:51 IST IPL Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है. सुरक्षा कारणों से धर्मशाला में

भारत-पाक जंग के बीच IPL हुआ सस्पेंड पर अब आगे क्या? BCCI के पास क्या ऑप्शन

Last Updated:

IPL Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है. सुरक्षा कारणों से धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द हुआ था.

भारत-पाक जंग के बीच IPL हुआ सस्पेंड पर अब आगे क्या? BCCI के पास क्या ऑप्शन

Yashoraj IT Solutions

भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हाइलाइट्स

  • बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को सस्पेंड किया.
  • सुरक्षा कारणों से धर्मशाला में मैच रद्द हुआ.
  • आईपीएल को यूएई या अफ्रीकी देशों में शिफ्ट किया जा सकता है.

IPL 2025 suspended: भारत-पाकिस्तान जंग का असर आईपीएल पर भी पड़ गया है. बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को सस्पेंड कर दिया है. बीसीसीआई ने इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. आईपीएल के सस्पेंड होने के संकेत धर्मशाला में ही मिल गए थे. जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच मैच रद्द हुआ. उसके बाद ही समझ आ गया था कि बीसीसीआई जरूर आईपीएल मैचों पर कोई बड़ा फैसला लेगी. आज जब बीसीसीआई की बैठक हुई तो नतीजा वैसा ही था. आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है. अब सवाल है कि आखिर आगे क्या होगा, बीसीसीआई के पास क्या-क्या ऑप्शन है?

सूत्रों की मानें तो मौजूदा स्थिति में देश के साथ खड़े होने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला लिया है. आईपीएल मैच पहले भी भारत से दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं. कोरोना में भारत ने यूएई में आईपीएल करवाया था. लोकसभा चुनाव के चक्कर में भी एक बार आईपीएल शिफ्ट हो चुका है. ऐसे में अब सवाल है कि क्या बाकी के बचे मैच किसी अन्य देश में खेले जाएंगे? बीसीसीआई ने बाकी के मैचों को लेकर अभी अपडेट तो नहीं दिया है, मगर कुछ विकल्प है, जिस पर विचार किया जा सकता है. जैसे-

  • आईपीएल 2025 को यूएई या अफ्रीकी देशों में शिफ्ट किया जा सकता है.
  • भारत-पाकिस्तान तनाव कम होने का इंतजार किया जा सकता है.
  • आईपीएल मैच साल के आखिर में हो सकता है.

धर्मशाला में लिखी गई सस्पेंड की पटकथा?
जी हां, आईपीएल सस्पेंड होगा, इसकी झलक गुरुवार को धर्मशाला में ही दिख गई थी. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई और ड्रोन हमलों के कारण 10.1 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा था. हमलों के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट करना पड़ा. ये तीनों इलाके धर्मशाला के पास हैं. इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी.

बीसीसीआई को मिली शिकायत
कहा जाता है कि धर्मशाला मैच के रद्द होने के बाद लीग में शामिल कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों, मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण कर्मचारियों और अन्य जरूरी लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की.

भारत-पाक में जंग
भारत और पाक के बीच अभी जंग जैसे हालात हैं. पाक ड्रोन और हथियारों से हमला कर रहा है. भातर उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 बड़े आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7-8 मई को उत्तरी और पश्चिमी भारत के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने उचित और प्रभावी जवाब दिया.

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

homecricket

भारत-पाक जंग के बीच IPL हुआ सस्पेंड पर अब आगे क्या? BCCI के पास क्या ऑप्शन

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar