नई दिल्ली: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने माना कि भारत ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं किया. यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से दखल की गुहार लगाई थी. इशाक डार के अनुसार, जब पाकिस्तान ने अमेरिका से पूछा कि क्या भारत मान रहा है कि ट्रंप की दावेदारी के अनुसार तीसरे पक्ष की मध्यस्थता हो सकती है, तो अमेरिकी विदेश मंत्री ने साफ कह दिया कि भारत का स्पष्ट रुख है कि यह ‘द्विपक्षीय मुद्दा’ है.
पाकिस्तानी मंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार भारत से बातचीत चाहती है, लेकिन भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही. वहीं भारत का स्टैंड हमेशा एक जैसा रहा है, ‘‘कश्मीर और सीमा विवाद भारत-पाक का द्विपक्षीय मामला है, इसमें कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं होगा.’