भारत ने अफगानिस्तान के लिए खोल दिए द्वार, अब इन लोगों को देगा वीजा
- May 26, 2025
- 0
Last Updated:May 26, 2025, 14:59 IST Indian Visa to Afghans: तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद बंद हुई भारत की वीजा सेवाएं चार साल बाद फिर से
Last Updated:May 26, 2025, 14:59 IST Indian Visa to Afghans: तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद बंद हुई भारत की वीजा सेवाएं चार साल बाद फिर से
Last Updated:
भारत सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए छह श्रेणियों में वीजा जारी करना शुरू कर दिया है.
हाइलाइट्स
तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद बंद हुई भारत की वीजा सेवाएं चार साल बाद फिर से शुरू कर दी गई हैं. भारत सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए छह श्रेणियों में वीजा जारी करना शुरू कर दिया है. इसे कूटनीतिक दृष्टि से भारत-अफगानिस्तान संबंधों की बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
सरकार की ओर से यह फैसला अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लिया गया, और इसका क्रियान्वयन सरकारी वीजा पोर्टल indianvisaonline.gov.in पर ‘नया अफगान वीजा मॉड्यूल’ लॉन्च करके किया गया. इस अधिसूचना के जरिये भारत ने संकेत दिया है कि वह तालिबान शासन के बावजूद मानवीय और सांस्कृतिक संबंधों को बनाए रखना चाहता है.
सरकारी पोर्टल पर बताई छह श्रेणियां इस प्रकार हैं…
छात्र वीजा – भारत में पढ़ाई के लिए
बिजनेस वीजा – कारोबारी यात्रा और बिजनस पार्टनरशिप के लिए
मेडिकल वीजा – इलाज के लिए भारत आने वाले रोगियों के लिए
एंट्री वीजा – रिश्तेदारों, कलाकारों और विशेष परिस्थितियों के लिए
संयुक्त राष्ट्र राजनयिक वीजा – यूएन से जुड़े अफगान राजनयिकों के लिए
15 अगस्त 2021 को काबुल पर तालिबानी कब्जे के बाद भारत ने सभी वीजा सेवाओं को सुरक्षा कारणों से तत्काल सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद हजारों अफगान नागरिकों, खासकर छात्रों, व्यापारियों और इलाज के इच्छुक लोगों के लिए भारत आना असंभव हो गया था.
अब जबकि भारत ने यह वीजा मॉड्यूल फिर से शुरू किया है, तो यह न केवल मानवीय नजरिये से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारत की ‘पीपल-टू-पीपल कनेक्ट’ नीति का भी प्रतीक है, जो हमेशा अफगान लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रही है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं. नई वीजा सुविधा से हजारों अफगान छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा, और साथ ही बीमार नागरिकों को जीवनरक्षक इलाज पाने का रास्ता भी खुलेगा.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
