February 20, 2026
Trending

भगवान सूर्य देंगे फायदा ही फायदा, इस राशि वालों को मिल सकता है मनचाहा प्यार

  • April 20, 2025
  • 0

Last Updated:April 20, 2025, 00:30 IST sagittarius horoscope today in hindi: आज का दिन वैसे तो सभी राशि वालों के लिए काफी अच्छा है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि

भगवान सूर्य देंगे फायदा ही फायदा, इस राशि वालों को मिल सकता है मनचाहा प्यार

Last Updated:

sagittarius horoscope today in hindi: आज का दिन वैसे तो सभी राशि वालों के लिए काफी अच्छा है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन रवि योग के कारण कई राशि के जातकों को अपने अलग-अलग…

X

Yashoraj IT Solutions
धनु

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन  

जमुई: 20 अप्रैल 2025 को भगवान सूर्य मेष राशि में संचार करने वाले हैं और इस कारण आज काफी उत्तम संयोग का निर्माण हो रहा है. सप्तमी तिथि होने के कारण आज का दिन भगवान सूर्य को समर्पित भी माना जाता है. इतना ही नहीं आज के दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में उत्तराषाढ़ नक्षत्र में संचार करेंगे. इस कारण रवि योग और त्रिपुष्कर योग का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन तीनों त्रिदेव की कृपा सभी राशि के जातकों को प्राप्त होने वाली है.

उनके मुताबिक, आज का दिन सभी राशियों के लिए काफी भाग्यशाली होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन रवि योग के कारण कई राशि के जातकों को अपने अलग-अलग कार्य क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त होगी, जिससे आज का दिन उनके लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के लिए भी कई सारी शुभ चीज सामने आ सकती हैं. उन्होंने कहा कि आज धनु राशि के जातकों को इन योग का पूरा-पूरा फायदा मिलने वाला है.

करियर की दिशा में मिलेगी विशेष सफलता 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने करियर के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों के साथ ही अन्य जातकों के जो भी लोग परीक्षा की तैयारी करते हैं या किसी साक्षात्कार की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. किसी परीक्षा का परिणाम आपको खुश कर सकता है. उन्होंने कहा कि इस दिन आपकी आय में काफी वृद्धि हो सकती है. हालांकि, आज आपको कई बातों का ध्यान भी रखना चाहिए. अगर आप कागजात से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो बिना उसे अच्छे तरीके से पढ़े कोई भी निर्णय न लें, वरना आपके साथ धोखा भी हो सकता है. आज के दिन आपको भूमि और मकान खरीदने जैसी योजना बनानी पड़ सकती है.

किसी भी अनजान पर ना करें भरोसा 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के दिन आप अपनी सेहत का ख्याल रखेंगे तो बीमारियां आपसे दूर भागेंगी. जहां आप नौकरी करते हैं वहां आपको कम मेहनत में भी अधिक लाभ मिल सकता है. धनु राशि के जातक अपने व्यक्तित्व से दूसरों को काफी प्रभावित कर देंगे. आज आपको अपना मनचाहा प्यार मिल सकता है. धनु राशि के जातक किसी भी परिस्थिति का मुकाबला दृढ़ता से कर सकते हैं. आज के दिन अगर आप पीपल के पांच पत्ते तोड़कर उसे घर लाएं और पूजा स्थल पर रख दें, तो इसका फायदा आपको मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 6 है.

homeastro

भगवान सूर्य देंगे फायदा ही फायदा, इस राशि वालों को मिल सकता है मनचाहा प्यार

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar