February 21, 2026
Trending

बॉर्डर के गांव में घूम रहा था कपल, पास आकर दुल्हन बोली – 'शादी हो गई लेकिन…'

  • May 3, 2025
  • 0

Last Updated:May 03, 2025, 19:16 IST Jaisalmer News : यह दिल को छू लेने वाली कहानी पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे जैसलमेर के एक गांव की है. यूट्यूबर टूरिस्ट

बॉर्डर के गांव में घूम रहा था कपल, पास आकर दुल्हन बोली – 'शादी हो गई लेकिन…'

Last Updated:

Jaisalmer News : यह दिल को छू लेने वाली कहानी पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे जैसलमेर के एक गांव की है. यूट्यूबर टूरिस्ट कपल धोरों के बीच रहने वाली काल बेड़िया जनजाति के गांव को देखने पहुंचा. कपल की मुलाकात बींदणी सीमा…और पढ़ें

बॉर्डर के गांव में घूम रहा था कपल, पास आकर दुल्हन बोली - 'शादी हो गई लेकिन...'

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव में घूम रहे कपल से आंगन में खड़ी दुल्हन ने मांगी लिपिस्टिक…

जैसलमेर. यह कहानी जैसलमेर के एक गांव की है. शहर में महिलाओं के साज-शृंगार की चीजें बेहद आसानी से मिल जाती है. राजस्थान ने धोरों के बीच रहने वाली काल बेड़िया जनजाति की महिलाओं के लिए ये सब चीजें अभी भी दूर के कौड़ी हैं. यूट्यूबर टूरिस्ट कपल सुबह-सुबह जब इस गांव में पहुंचा तो कम संसाधनों के बीच खुशहाल जिंदगी देखकर हैरान रह गया. वैसे तो टूरिस्ट कपल सम सन ड्यून्स जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में यह गांव दिखा तो वहां के लोगों की जिंदगी को जानने की कोशिश की. छोटी सी धाणी काल बेड़िया जनजाति के लोगों की थी. बिना मिट्टी-चूना के छोटे-छोटे घर बने थे. घर की बींदणी खाना बना रही थी.

टूरिस्ट कपल की मुलाकात बींदणी सीमा से हुई. सीमा घर गृहस्थी से जुड़ी बातें बता रही थी, इसी बीच उसने ऐसी चीज मांग ली, जिसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता. बींदणी सीमा बात-बात करते अपने होठों की ओर इशारा करने लगी. फिर धीरे से बोली – लिपस्टिक. टूरिस्ट कपल ने पूछा कि क्या आपको लिपिस्टिक चाहिए? सीमा ने शर्माते हुए सिर हिलाया और कहा कि उसके पास लिपस्टिक नहीं है. सीमा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा, ‘शादी 2023 में हुई थी. मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं. मेरे अभी बच्चे नहीं है. पति खेती-बाड़ी और छोटे-मोटे काम करके परिवार चलाते हैं.’

होटल…वृंदावन..प्रेग्नेंसी…राजस्थान में पकड़ी गई स्टूडेंट के साथ भागी महिला टीचर, किए ऐसे-ऐसे खुलासे, पुलिस भी हैरान

सीमा ने बताया, ‘मैं अपने कच्चे घर की गाय के गोबर से लिपाई-पुताई करती हूं. टूरिस्ट कपल ने सीमा को अपनी बहन माना. और से एक लिपिस्टिक दे दी. सीमा ने बताया कि उसने अपनी जिंदगी में कभी भी लिपस्टिक नहीं लगाई. उसे लिपिस्टिक का बहुत शौक है लेकिन उसे कभी नहीं मिली.’

गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, रस्मों के बीच बोला – ‘मैं इससे ज्यादा…’, टूट गई शादी, सिसकती रह गई दुल्हन

सीमा ने घर में एक पक्का कमरा बना हुआ था. सीमा ने पहले तो दर्पण में खुद को निहारा. फिर अपनी घर-गृहस्थी दिखाई. टूरिस्ट कपल ने झुमके, कपड़े समेत सीमा को जरूरत की कई और चीजें दीं. सीमा का पूरा परिवार खुश हो गया.

इस वीडियो पर आए कमेंट भी दिल को छूने वाले हैं. हरमन देवासी लिखते हैं, ‘गरीबों का जीवन बहुत कठिन और संघर्षभरा है. गरीबों को सूखी रोटी भी मुश्किल से मिलती है. लिपस्टिक तो दूर की बात है.’
एक अन्य यूजर ओमप्रकाश लिखते हैं, ‘गरीब हैं पर किसी से शिकायत नहीं. चेहरे पर हंसी है. यही सुखी जीवन का राज है.’ फलक कहती हैं, ‘कितने सीधे लोग हैं. एक लिपस्टिक में ही खुशी ढूंढ ली.’

homerajasthan

बॉर्डर के गांव में घूम रहा था कपल, पास आकर दुल्हन बोली – ‘शादी हो गई लेकिन…’

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar