शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह की गाड़ी पर हमला हुआ है. वह डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में कटरा विधानसभा के एक गांव में शामिल होने आये थे. किसी ने उनकी कार के पहिये में सरिया घुसेड़ दी. पुलिस की उपस्थिति में कार पर हुए हमले पर विधायक ने चिंता जताई. उधर एसपी ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
मामला थाना जैतीपुर के गांव अकबरपुर नवादा का है. जहां किसान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस भी शामिल होने को गए थे. इस बीच किसी ने उनकी कार के टायर में सरिया को घुसेड़ दिया. माना जा रहा है कि सरिया को गर्म कर घुसाया गया है.
Varanasi Gangrape: 6 दिनों तक 23 लोगों ने लड़की का किया रेप, मास्टरमाइंड अनमोल के ट्रैप में फंसी थी छात्रा
विधायक ने पुलिस को दी सूचना
कार्यक्रम से लौटे विधायक ने सरिया देखकर पुलिस को सूचना दी. उन्होंने बताया कि जैतीपुर पुलिस की मौजूदगी होने के बाद भी कार में सरिया घुसा देना सुरक्षा में बड़ी चूक है. एसपी ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कार में सरिया घुसाया है. एसपी ने बताया अरिमर्दन प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हु जांच की जा रही है. वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम तैयार की गई है.