बिना इंटरनेट मोबाइल पर देख सकेंगे लाइव टीवी! HMD भारत में ला रही है D2M फोन
- April 28, 2025
- 0
भारत में अब मोबाइल फोन से बिना इंटरनेट के लाइव टीवी और ओटीटी कंटेंट देखना मुमकिन होगा। HMD Global ने ऐलान किया है कि वह भारत में Direct-to-Mobile
भारत में अब मोबाइल फोन से बिना इंटरनेट के लाइव टीवी और ओटीटी कंटेंट देखना मुमकिन होगा। HMD Global ने ऐलान किया है कि वह भारत में Direct-to-Mobile
D2M एक बिल्कुल नई ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से मोबाइल फोन्स पर बिना Wi-Fi या इंटरनेट के OTT, लाइव टीवी, वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज सीधे पहुंचाए जा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘डिजाइन इन इंडिया’ अभियानों को भी मजबूती देगा।
HMD ने इस मिशन में Free Stream Technologies (जो IIT कानपुर से इनक्यूबेटेड है) और अन्य D2M पार्टनर्स के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा, Tejas Networks द्वारा बनाए गए लोकल चिपसेट और टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसने पिछले कुछ सालों में भारत के नेटवर्क्स पर इस तकनीक का सफलतापूर्वक टेस्ट किया है।
रवि कुनवार (VP और CEO, HMD इंडिया और APAC) ने इस मौके पर कहा, “HMD हमेशा इनोवेशन में आगे रहा है। D2M प्लेटफॉर्म से हम यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं।”
वहीं, सुमीत निंद्राजोग (डायरेक्टर, Free Stream Technologies) ने कहा, “D2M तकनीक कंटेंट डिलीवरी का तरीका बदल सकती है और HMD जैसी कंपनियों का सपोर्ट इसे पूरे देश में फैलाने में मदद करेगा।”
पराग नाइक (को-फाउंडर, Saankhya Labs और EVP, Tejas Networks) ने इस मौके पर बताया कि कंपनी ने SL-3000 चिपसेट और कोर नेटवर्क प्लेटफॉर्म डेवलप किया है, जिससे एड्स, एजुकेशनल कंटेंट और इमरजेंसी अलर्ट्स सीधे यूजर्स तक पहुंचाए जा सकेंगे।
HMD का फोकस अब बड़े पैमाने पर ट्रायल्स के बाद भारतीय बाजार में D2M फोन को उपलब्ध कराने पर है। जल्द ही यूजर्स कम कीमत में ऐसे स्मार्टफोन, फीचर फोन और टैबलेट खरीद सकेंगे, जिनमें इंटरनेट के बिना भी एंटरटेनमेंट और जरूरी जानकारी सीधी टीवी ब्रॉडकास्ट से मिल सकेगी।
