February 19, 2026
Info Tech

बिटकॉइन का प्राइस 1,06,000 डॉलर, Ether में 1 प्रतिशत की गिरावट

  • June 9, 2025
  • 0

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच विवाद के बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे

बिटकॉइन का प्राइस 1,06,000 डॉलर, Ether में 1 प्रतिशत की गिरावट
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच विवाद के बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को 0.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। इसके अलावा कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

Yashoraj IT Solutions

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,05,920 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,490 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और BNB और XRP में प्रॉफिट था। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Monero, Tron और Polygon शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.30 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि यह देखना होगा कि बिटकॉइन प्रमुख लेवल्स को बरकरार रखता है और इसमें दोबारा तेजी आती है या नहीं। अमेरिका में जॉब्स की एक रिपोर्ट आनी है और इससे मैक्रो इकोनॉमी को लेकर कुछ संकेत मिल सकता है। Ether में दिलचस्पी बढ़ रही है। स्पॉट Ether ETFs में लगातार चार सप्ताह से इनफ्लो हुआ है। इस सप्ताह बिटकॉइन के लिए सपोर्ट लेवल्स को देखना होगा। अगर बिटकॉइन इन लेवल्स को बरकरार रखता है तो इसका प्राइस दोबारा बढ़ सकता है। अमेरिका में ट्रंप और मस्क के बीच विवाद से भी क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा है। 

इस विवाद के सामने आने से इनवेस्टर्स के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है। अमेरिका में प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप ने अपनी सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। हाल ही में मस्क ने सरकार से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ट्रंप और मस्क के बीच विवाद बढ़ा है। ट्रंप की टैक्स से जुड़ी पॉलिसी की मस्क ने निंदा की थी। इसके बाद से यह विवाद काफी बढ़ गया था। हाल ही में  ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है। अगर यह इस सपोर्ट को तोड़ता है तो बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर तक गिर सकता है।  

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar