February 21, 2026
Trending

बाइक से घूम रहे थे 2 युवक, पुलिस ने पूछा-कहां? बोले-नेपाल, जवाब ने खोला राज

  • April 27, 2025
  • 0

Last Updated:April 27, 2025, 12:02 IST Bahraich News: यूपी के बहराइच में दो युवक बार-बार नई बाइक बदलते थे. वह भारत से नेपाल का सफर कर रहे थे,

बाइक से घूम रहे थे 2 युवक, पुलिस ने पूछा-कहां? बोले-नेपाल, जवाब ने खोला राज

Last Updated:

Bahraich News: यूपी के बहराइच में दो युवक बार-बार नई बाइक बदलते थे. वह भारत से नेपाल का सफर कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने चेक पोस्ट पर रोक लिया. पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.

बाइक से घूम रहे थे 2 युवक, पुलिस ने पूछा-कहां? बोले-नेपाल, जवाब ने खोला राज

Yashoraj IT Solutions

आरोपियों के कब्जे से 15 चोरी की बाइक बरामद.

हाइलाइट्स

  • नेपाल बॉर्डर पर दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया.
  • वह बाइक के सही दस्तावेज नहीं दिखा पाए.
  • कड़ाई से पूछताछ में उनका लाखों का राज खुल गया.

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों बार-बार नई बाइक लेकर यूपी के बहराइच से नेपाल जाते थे. शनिवार को बॉर्डर पर चेकिंग रही पुलिस ने रोक लिया. उनसे पूछा कि कहां जा रहे हो तो, उन्होंने बताया कि नेपाल जा रहे हैं. शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो सबकुछ उगल दिया. उनके जवाब से लाखों के काले कारनामे का राज खुल गया. पुलिस उन्हें हिरासत में ले लिया.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर पूरे देश के लोगों में गुस्सा है. घटना में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवाई. आतंकी घटना होने के बाद पूरे देश के बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. देश के खुले बॉर्डर पर लोगों के आने जाने पर उनके आधार कार्ड, पासपोर्ट या पहचान पत्र की जांच करके ही उन्हें आगे दिया जा रहा है. इसी बीच बहराइच जनपद के रुपईडीहा बार्डर पर इस चौकसी का फायदा स्थानीय यूपी पुलिस को मिला है.

यह भी पढ़ेंः रोते-रोते थाने पहुंची सिपाही की पत्नी, कहा- वो मुझे शॉपिंग कराने… सच जान अपने ही जवान के पीछे पड़ी पुलिस

15 बाइक बरामद

पुलिस ने भारत से बाइकें चोरी कर नेपाल भेजने वाले दो अंतरराष्ट्रीय चोर रुपईडीहा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इन चोर के पास से पुलिस ने चोरी की 15 बाइकें बरामद की हैं जो यूपी के अलग अलग जनपदों से चुराई गई थीं. बहराइच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये दोनों चोरो गुलजार खां और वसीम उर्फ छोटकऊ नेपाल देश के रहने वाले हैं. दोनों भारत से बाइक चोरी करके नेपाल में बेचा करते थे.

बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट
पहलगाम में आतंकी घटना के बाद देश के सभी बॉर्डर पर अलर्ट है. जिसकी वजह से चौकी बढ़ा दी गई है. इसी वजह से ये दोनों चोर बाइकों की खेप को बार्डर पार नहीं करा पाए. दोनों चोरों ने बाइक की खेप को बॉर्डर पर लगे जंगलों में छिपा रखा था. आज जब ये रुपईडीहा बाजार से जंगल की तरफ जा रहे थे. रास्ते में पुलिस चेकिंग के दौरान दोनों रुपईडीहा पुलिस के हत्थे चढ़ गए. फिलहाल बहराइच पुलिस ने दोनों अंतरराष्ट्रीय चोर को जेल भेज दिया है. रुपईडीहा पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय चोर गैंग के सरगना की तलाश में जुटी है.

homeuttar-pradesh

बाइक से घूम रहे थे 2 युवक, पुलिस ने पूछा-कहां? बोले-नेपाल, जवाब ने खोला राज

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar