February 20, 2026
Trending

बढ़ गया है Blood Pressure? घबराएं नहीं, लाइफस्‍टाइल में लाएं बस 9 बदलाव

  • May 18, 2025
  • 0

How To Control Blood Pressure Without Meds: हाई ब्लड प्रेशर एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है. अच्छी

बढ़ गया है Blood Pressure? घबराएं नहीं, लाइफस्‍टाइल में लाएं बस 9 बदलाव

How To Control Blood Pressure Without Meds: हाई ब्लड प्रेशर एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है. अच्छी लाइफस्टाइल और कुछ आसान आदतें अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है. हाई ब्लड प्रेशर यानी हाईपरटेंशन आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है. यह स्थिति तब होती है जब धमनियों में ब्लड का प्रेशर सामान्य से ज्यादा हो जाता है, जिससे दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

Yashoraj IT Solutions

मायोक्‍लीनिक के मुताबिक, अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो यह सवाल जरूर आता होगा कि क्या इसकी दवा लेनी जरूरी है. लेकिन सच यह है कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी जीवनशैली बहुत बड़ी भूमिका निभाती है. अगर आप हेल्दी आदतें अपनाते हैं, तो दवा लेने की जरूरत को टाला जा सकता है या कम किया जा सकता है. यहां हम आपको 9 ऐसे आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बीपी को नेचुरली मैनेज कर सकते हैं.

हाई ब्‍लड प्रेशर को इस तरह करें कंट्रोल(How To Lower High Blood Pressure naturally)- 

नमक का सेवन कम करें
ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकती है. इसलिए खाने में नमक की मात्रा सीमित रखें और प्रोसेस्ड फूड से बचें.

रोजाना वॉक करें
डेली 30 मिनट की तेज चाल से चलने की आदत डालें. वॉकिंग न केवल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है, बल्कि दिल को भी मजबूत बनाती है.

हरी सब्जियां और फल खाएं
डाइट में पोटैशियम से भरपूर फल और हरी सब्जियां शामिल करें, जैसे पालक, केला, टमाटर, संतरा आदि. पोटैशियम शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम निकालता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है.

तनाव को कहें अलविदा
तनाव हाई बीपी का सबसे बड़ा कारण बन सकता है. मेडिटेशन, योग, गहरी सांसें लेना और पसंदीदा काम करना तनाव को कम करने में मदद करता है.

कैफीन का सेवन घटाएं
अत्यधिक चाय-कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है. अगर आप हाई बीपी से जूझ रहे हैं तो कैफीन का सेवन सीमित करें.

इसे भी पढ़ें: भाग्यश्री ने बताए 4 सिंपल ओब्लीक एक्सरसाइज, जो 40 की उम्र के बाद हर महिला को करनी चाहिए, तभी कमर रहेगी पतली

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
सिगरेट और शराब हृदय को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं और बीपी को बढ़ाते हैं. इन आदतों को छोड़ना ही बेहतर है.

वजन को कंट्रोल में रखें
अत्यधिक वजन दिल पर दबाव बनाता है और हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम बढ़ा देता है. हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से वजन को संतुलन में रखें.

पूरी नींद लें
हर दिन कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें. नींद की कमी से हार्मोनल असंतुलन होता है जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है.

बीपी को रेगुलर चेक करें
समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करें. इससे आपको अपने स्वास्थ्य की स्थिति का पता चलता रहेगा और समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं.

इस तरह कह सकते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना मुश्किल नहीं, बस आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव लाने की जरूरत है. नेचुरल और हेल्दी आदतों को अपनाकर आप दवाइयों पर निर्भर हुए बिना भी अपने बीपी को कंट्रोल में रख सकते हैं. अगर आप पहले से हाई बीपी से पीड़ित हैं, तो इन उपायों को डॉक्टर की सलाह के साथ जरूर अपनाएं.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar