February 21, 2026
Trending

बटलर ने लालच में गंवाया विकेट, गुजरात की बढ़ी मुश्किल, बारिश और तेज हवाएं

  • May 6, 2025
  • 0

Mumbai Indians vs Gujarat Titans live score  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. शुभमन

बटलर ने लालच में गंवाया विकेट, गुजरात की बढ़ी मुश्किल, बारिश और तेज हवाएं

Mumbai Indians vs Gujarat Titans live score  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर इस अहम मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. गुजरात ने प्लेइंग इलेवन में इस मैच के लिए एक बदलाव किया है. वाशिंगटन सुंदर की जगह अरशद खान को मौका मिला है. घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात ने मुंबई को 8 विकेट पर 155 रन पर रोक दिया. मुंबई में तेज हवा चल रही है और बारिश होने की आशंका है.

Yashoraj IT Solutions

गुजरात को शुरुआती झटका

मुंबई इंडियंस से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम को ट्रेंट बोल्ट ने अपने पहले ओवर में झटका दिया. इन फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन 5 रन पर अपना कैच विकेट के पीछे देकर चलते बने. बारिश की आशंका के बीच खेले जा रहे मैच में 5 ओवर का खेल तो पूरा हो गया. अब अगर मैच रोका गया तो भी अंक नहीं बांटे जाएंगे.

मुंबई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

मोहम्मद सिराज ने मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ही बॉल में झटका दिया. रयान रिकेल्टन को 2 रन पर साई सुदर्शन के हाथों कैच करवाया. पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे विल जैक्स ने सिराज को एक ओवर में 15 रन कूट कर उनको मिली सफलता का खुमार उतार दिया. अपने दूसरे ओवर में एक छक्का और 2 चौका सिराज को पड़ा. आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए अरशद ने रोहित शर्मा को महज 7 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवा वापसी का टिकट थमाया. 29 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से जैक्स ने फिफ्टी पूरी की.

साई किशोर ने 24 बॉल पर 5 चौके लगाकर 35 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को शाहरुख खान की जगह कैच करवा टीम को बड़ी सफलता दिलाई. इसके तुरंत बाद फिफ्टी जमाने वाले विल जैक्स को राशिद खान ने बाउंड्री पर 53  रन के स्कोर पर साई किशोर के हाथों कैच करवाया. इसके बाद टीम ने कप्तान हार्दिक पंड्या का विकेट गंवाया और फिर तिलक वर्मा भी आउट होकर चलते बने. जल्दी जल्दी चार विकेट गिरने से मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका लगा.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।


source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar