February 20, 2026
Trending

फाटो टूरिज्म जोन में दिखा विशाल बाघ 'हरक्यूलिस', वायरल हुआ वीडियो

  • May 5, 2025
  • 0

Last Updated:May 05, 2025, 13:10 IST यह विशाल बाघ हाल ही में फाटो जोन की सफारी के दौरान पर्यटकों के कैमरों में कैद हुआ और तब से इसकी

फाटो टूरिज्म जोन में दिखा विशाल बाघ 'हरक्यूलिस', वायरल हुआ वीडियो

Last Updated:

यह विशाल बाघ हाल ही में फाटो जोन की सफारी के दौरान पर्यटकों के कैमरों में कैद हुआ और तब से इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे ‘हरक्यूलिस’ नाम दिया गया है और इसकी विशालता ने वाइल्…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
कॉर्बेट

कॉर्बेट के फाटो टूरिज्म जोन में दिखा हरक्यूलिस बाघ

हाइलाइट्स

  • फाटो जोन में दिखा विशाल बाघ ‘हरक्यूलिस’
  • बाघ की लंबाई 7 फीट और वजन 300 किलोग्राम
  • वन विभाग ने संयम बरतने की सलाह दी

नैनीताल: उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी क्षेत्र स्थित फाटो टूरिज्म जोन से हाल ही में सामने आई एक बाघ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन यह कोई आम बाघ नहीं इसका नाम रखा गया है ‘हरक्यूलिस’. स्थानीय गाइड और पर्यटक दावा कर रहे हैं कि यह बाघ एशिया का सबसे बड़ा हो सकता है. बताया जा रहा है कि इसकी लंबाई लगभग 7 फीट और वजन करीब 300 किलोग्राम है.

लोगों ने दिया ‘हरक्यूलिस’ नाम  

यह विशाल बाघ हाल ही में फाटो जोन की सफारी के दौरान पर्यटकों के कैमरों में कैद हुआ और तब से इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे ‘हरक्यूलिस’ नाम दिया गया है और इसकी विशालता ने वाइल्डलाइफ प्रेमियों के बीच नई जिज्ञासा जगा दी है.

वन विभाग ने दी संयम बरतने की सलाह

वन विभाग इस दावे पर फिलहाल संयम बरतने की सलाह दे रहा है. तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्या ने कहा कि जब तक अन्य बाघों से इसका औपचारिक मापन नहीं किया जाता, तब तक इसे एशिया का सबसे बड़ा बाघ कहना जल्दबाज़ी होगी. लेकिन इतना ज़रूर कहूंगा कि फाटो जोन में मैंने इससे बड़ा बाघ पहले नहीं देखा है. वहीं प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने भी इस वायरल वीडियो को देखने के बाद माना कि यह बाघ वास्तव में असाधारण रूप से बड़ा है, लेकिन इसे एशिया का सबसे बड़ा कहना एक अतिशयोक्ति हो सकती है. उन्होंने बताया कि इतिहास में ‘बैचलर ऑफ पवलगढ़’ नाम का बाघ 9 फीट लंबा और 300 किलो से भी भारी था.

बफर जोन के बाघ होते हैं भारी

दीप ने यह भी बताया कि बफर जोन के बाघ अक्सर अधिक भारी होते हैं, क्योंकि वहां शिकार की उपलब्धता ज्यादा होती है. वहीं कोर जोन के बाघों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वे मस्कुलर लेकिन हल्के होते हैं. ‘हरक्यूलिस’ भले ही रिकॉर्ड तोड़ बाघ न हो, लेकिन उसने फाटो जोन को सुर्खियों में ला दिया है. यह इलाका अब तेजी से उत्तर भारत के प्रमुख वाइल्डलाइफ हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है. तो अगली बार अगर आप जंगल सफारी की योजना बना रहे हैं, तो फाटो जरूर जाएं क्योंकि क्या पता, ‘हरक्यूलिस’ खुद आपको दिख जाए.

homeuttarakhand

फाटो टूरिज्म जोन में दिखा विशाल बाघ ‘हरक्यूलिस’, वायरल हुआ वीडियो

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar