February 19, 2026
Trending

प्यास लगने तक न करें इंतज़ार! पानी से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं बीमार

  • April 17, 2025
  • 0

Last Updated:April 17, 2025, 13:48 IST Water intake in One Day: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है, जिसके लोग पानी पीते हैं, लेकिन क्या

प्यास लगने तक न करें इंतज़ार! पानी से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं बीमार

Last Updated:

Yashoraj IT Solutions

Water intake in One Day: गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है, जिसके लोग पानी पीते हैं, लेकिन क्या आर जानते हैं गर्मी के मौसम में शरीर को कितना पानी की जरूरत होती है और इसे कैसे पूरा करना चाहिए.

X

डिहाइड्रेशन 

डिहाइड्रेशन  से चक्कर-उल्टी और ओवरहाइड्रेशन से ब्रेन की समस्या 

हाइलाइट्स

  • गर्मी में हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी है.
  • ज्यादा पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन हो सकता है.
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.

सतना. गर्मी का मौसम आते ही शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हमारे शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना होता है और शरीर की लगभग हर बायोलॉजिकल और सेलुलर एक्टिविटी पानी पर ही निर्भर करती है. यही पानी हमारे शरीर में पोषक तत्वों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का भी काम करते हैं.

गर्मियों में पानी की भूमिका और जरूरी सावधानियाँ
लोकल 18 से बातचीत में डाइटीशियन ममता पांडे ने बताया कि गर्मियों में पसीना निकलना एक आम बात है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है. ऐसे में पानी शरीर को ठंडा रखने और विषैले तत्वों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि गर्मी में हाइड्रेशन बना रहे. समय-समय पर पानी का सेवन करें. चाहे वह किसी भी रूप में हो – सादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी या फलों का जूस.

डिहाइड्रेशन से बिगड़ सकती है सेहत
यदि शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम और कैल्शियम की कमी हो सकती है. इससे चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जो शरीर को और अधिक डिहाइड्रेट कर देती हैं. एक्सपर्ट कहती हैं कि जब प्यास लगती है, तो शरीर संकेत देता है कि पानी की कमी हो रही है. ऐसे संकेतों को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए.

ओवरहाइड्रेशन भी खतरनाक
जहां पानी की कमी नुकसानदायक है. वहीं जरूरत से ज्यादा पानी पीना यानी ओवरहाइड्रेशन भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है क्योंकि यह लगातार यूरिन के माध्यम से बाहर निकलता रहता है. इससे थकान, कमजोरी, क्रैम्प, ब्रेन आदि से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं.

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान 
गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को डिहाइड्रेशन और ओवरहाइड्रेशन दोनों से बचाना जरूरी है. शरीर की जरूरत के अनुसार पानी का संतुलित सेवन करें और हाइड्रेटेड रहें यही इस गर्मी में स्वस्थ रहने की कुंजी है.

homelifestyle

प्यास लगने तक न करें इंतज़ार! पानी से जुड़ी ये गलतियां कर सकती हैं बीमार

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar