पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर जिन्होंने की थी फायरिंग, जेल में उन्होंने किया कांड
- May 21, 2025
- 0
Last Updated:May 21, 2025, 11:26 IST Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में जेल में कैदी की पिटाई की गई है. इस मामले में बंबर ठाकुर पर
Last Updated:May 21, 2025, 11:26 IST Himachal News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में जेल में कैदी की पिटाई की गई है. इस मामले में बंबर ठाकुर पर
Last Updated:
हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ था.
बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के जबली स्थित मुक्त कारागार में कैदियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. इस मामले में नौ कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड से जुड़े आरोपी भी इस मामले में शामिल हैं. पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने इस घटना की पुष्टि की है.
दरअसल बिलासपुर के जबली स्थित जेल में सोमवार रात को कुछ कैदियों ने एक अन्य कैदी के साथ मारपीट की. जब तक जेल वार्डन मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ हो चुका था. गौरतलब है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड से जुड़े आरोपी भी इस मामले में शामिल हैं. पुलिस ने जेल वार्डन की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि बीती रात जबली स्थित मुक्त कारागार में पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किए गए कैदी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी, मंजीत नड्डा, कुलदीप, रोहित, नरेश, शशिकांत, अजय, बॉबी और सागर का जेल में बंद कैदी सन्नी निवासी दरकौटा, डाकघर बलद्धाडा जिला मंडी के साथ किसी बात को लेकर बहस और झगड़ा हुआ. यह झगड़ा मारपीट में बदल गया. सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और अन्य कैदियों ने सन्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की. जेल वार्डन के पहुंचने तक सब कुछ हो चुका था.
इस मामले को लेकर सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और सन्नी के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है. सन्नी भी चिट्टे के मामले में जेल में है. सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर भी चिट्टे से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा सौरभ पटियाल उर्फ फांदी, मंजीत नड्डा और अन्य कैदी मार्च में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड मामले के आरोप में फिलहाल मुक्त कारागार में बंद हैं. डीएसपी जिला मुख्यालय और पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने जेल वार्डन की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
होली पर चलाई थी गोली
गौरतलब है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुप पर होली के दिन गोलियां चलाई गई थीं. इस दौरान उन पर पत्नी के सरकारी आवास पर हमला हुआ था. इस मामले में ये सभी उपरोक्त आरोपी गिरफ्तार किए गए थे.

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें
13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें
