पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, अहमदाबाद में चल रहा था इलाज
- May 1, 2025
- 0
Last Updated:May 01, 2025, 21:13 IST Girija Vyas Death News : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया. अहमदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज
Last Updated:May 01, 2025, 21:13 IST Girija Vyas Death News : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया. अहमदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज
Last Updated:
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, कल शाम 4 बजे उदयपुर में होगा अंतिम संस्कार..
उदयपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का गुरुवार शाम निधन हो गया. अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. गणगौर के दिन पूजा करते समय साड़ी में आग लग गई थी. 90 फीसदी झुलसने के बाद अहमदाबाद में उनका इलाज चल रहा था. मात्र 25 साल की उम्र में विधायक बनने वाली गिरिजा व्यास उदयपुर लोकसभा सीट से चार बार सांसद भी रहीं. नरसिम्हा राव सरकार में उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, यूपीए-2 मनमोहन सरकार में उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई थी. शहरी आवास, गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्होंने संभाली. दो कार्यकाल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं. डॉ. गिरिजा वयास राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भी अध्यक्ष रहीं. एआईसीसी के मुखपत्र कांग्रेस संदेश पत्रिका की मुख्य संपादक रहीं.
अशोक गहलोत ने जताया शोक
गिरिजा व्यास के निधन पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हम सबके लिए एक अपूरणीय क्षति है. डॉ गिरिजा व्यास ने शिक्षा, राजनीति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा योगदान था. उनका इस तरह एक हादसे का शिकार होकर असमय जाना हम सभी के लिए एक बड़ा आघात है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं.’
राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शोक जताते हुए कहा, ‘केंद्रीय मंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है. उनका निधन कांग्रेस परिवार के अपूरणीय क्षति है, कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की प्रगति में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा. शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें.’
2018 में लड़ा था आखिरी बार चुनाव
गिरिजा व्यास केंद्र और राजस्थान दोनों जगह मंत्री रहीं. राजस्थान में पीसीसी चीफ जैसी बड़ी पोस्ट पर भी वह रहीं. 1977 से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई. उन्होंने 1977 से 1984 तक उदयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई. 1991 में पहली बार वह उदयपुर से लोकसभा पहुंचीं. 2018 में उन्होंने आखिरी बार विधानसभा चुनाव उदयपुर से लड़ा था.
