February 22, 2026
Trending

पूर्णिया समेत सीमांचल के लोग होजाएं सावधान, 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी

  • May 5, 2025
  • 0

सीमांचल के जिलों में रहने वाले लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. पूर्णिया, कटिहार समेत उत्तर पूर्वी बिहार के सभी 7 जिलों में आज 60

पूर्णिया समेत सीमांचल के लोग होजाएं सावधान, 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी

सीमांचल के जिलों में रहने वाले लोगों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. पूर्णिया, कटिहार समेत उत्तर पूर्वी बिहार के सभी 7 जिलों में आज 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही मध्यम स्तर की बारिश, मेघगर्जन और ठनका गिरने की भी अधिक संभावना बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर पूर्वी भाग के इन सात जिलों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सिर्फ इन जिलों में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में कड़ी चेतावनी जारी की गई है.

Yashoraj IT Solutions

आज यानी 5 मई को पूरे बिहार में बारिश, मेघगर्जन और व्रजपात की संभावना बनी हुई है. इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. विशेष रूप से उत्तर पूर्व बिहार के जिले जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में झमाझम बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. इस दौरान जोरदार आंधी चलेगी. इसकी रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा रहेगी. इन 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सुबह से ही इसका असर देखने को मिल रहा है.

पूरे बिहार में आज मौसम रहेगा खराब 
इसके अलावा, पटना सहित सभी 31 किलों का मौसम भी बारिश वाला बना रहेगा. सभी जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. आंशिक बादल छाए रहेंगे और धूप भी देखने को मिलेगी. जिले के एक या दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

तापमान को लेकर भी अलर्ट 
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार के अनुसार छह मई से बिहार में पछुआ हवा चलने की संभावना है. इससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. कल से अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 3-4°C की क्रमिक वृ‌द्धि होने की संभावना है. राज्य के पश्चिमी इलाकों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में दो-तीन दिन तक हीट वेव का अलर्ट रहेगा. हालांकि पूर्व और उत्तरी इलाकों में हीट वेव कम चलने की संभावना है. तापमान 40°C से अधिक बना रहेगा.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम 
रविवार को सुबह से ही कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही थी. मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दिनभर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता रहा. इस दिन सुबह से देर रात तक समस्तीपुर, लखीसराय, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, अररिया, किशनगंज, अरवल, मधेपुरा, सुपौल, जमुई, गया, बेगूसराय, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, अरवल, मुंगेर, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर और रोहतास में ऑरेंज अलर्ट के दायरे में बारिश रिकॉर्ड की गई. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही. मध्यम से तेज बारिश और मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की घटना की दर्ज हुई.इसके अलावा शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा. आंशिक बादल छाए हुए थे. हल्की गति की हवा चल रही है. जहां मौसम शुष्क बना हुआ था वहां का अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच बनी रही.धूप में गर्मी भी महसूस हो रही थी.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

जिला अधिकतम ताप न्यूनतम ताप AQI
पटना 35.1 25.6 102
मुजफ्फरपुर 33.2 26.2 73
गया 36.2 21.5 53
पूर्णिया 35 25.5 65
भागलपुर 35 24.8 48
पश्चिम चंपारण 32.8 20.5 38
 डेहरी 37.2 22.6 86

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar