February 20, 2026
Trending

पुलिस की घेराबंदी और एकाएक फायरिंग… हथियार तस्करी का 'काला चेहरा' गिरफ्तार!

  • June 4, 2025
  • 0

Last Updated:June 04, 2025, 20:49 IST Breaking News Jaipur: धौलपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हथियार तस्कर जीतू चंबल को एके-47 और

पुलिस की घेराबंदी और एकाएक फायरिंग… हथियार तस्करी का 'काला चेहरा' गिरफ्तार!

Last Updated:

Breaking News Jaipur: धौलपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हथियार तस्कर जीतू चंबल को एके-47 और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है. उसका भाई सोनू चंबल मौके से फायरिंग कर फरार हो गया. …और पढ़ें

पुलिस की घेराबंदी और एकाएक फायरिंग... हथियार तस्करी का 'काला चेहरा' गिरफ्तार!

Yashoraj IT Solutions

Anti Gangster Task Force

हाइलाइट्स

  • धौलपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई.
  • कुख्यात तस्कर जीतू चंबल गिरफ्तार, एके-47 और 34 कारतूस बरामद.
  • सोनू चंबल फायरिंग कर फरार, 35 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज.

जयपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात तस्कर जीतू चंबल को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एके-47 राइफल, 34 कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है.

जीतू चंबल के साथ उसका भाई रामदत्त उर्फ सोनू चंबल भी था. पुलिस की घेराबंदी देखकर सोनू चंबल फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया. सोनू पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 35 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, डकैती, पुलिस पर हमला और हथियारों की तस्करी शामिल हैं.

सूचना पर की गई प्लानिंग के तहत कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा और इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह की टीम लंबे समय से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी. सूचना मिलने पर धौलपुर के एक ठिकाने पर रेड डाली गई. पुलिस और एजीटीएफ की घेराबंदी देख सोनू चंबल ने फायरिंग कर दी और भाग निकला. जबकि जीतू चंबल को टीम ने मौके से पकड़ लिया.

अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं. फिलहाल जीतू चंबल से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सोनू चंबल समेत बाकी तस्करों की भी गिरफ्तारी हो सकती है. राजस्थान पुलिस और एजीटीएफ की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध हथियार कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जल्द ही इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किए जाने की उम्मीद है.

homecrime

पुलिस की घेराबंदी और एकाएक फायरिंग… हथियार तस्करी का ‘काला चेहरा’ गिरफ्तार!

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar