February 19, 2026
Trending

पुरुषों के लिए वरदान ये सब्जी,बढ़ेगा स्पर्म काउंट,नसों में भर जाएगी ताकत

  • April 17, 2025
  • 0

Last Updated:April 17, 2025, 09:12 IST पतंजलि आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे ने कहा कि आयुर्वेद में पेठे को औषधि तुल्य माना गया है. यदि इसका सेवन उचित और नियमित

पुरुषों के लिए वरदान ये सब्जी,बढ़ेगा स्पर्म काउंट,नसों में भर जाएगी ताकत

Last Updated:

पतंजलि आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे ने कहा कि आयुर्वेद में पेठे को औषधि तुल्य माना गया है. यदि इसका सेवन उचित और नियमित तरीके से किया जाए. इससे कब्ज़, गैस, पेट की जलन, मोटापा, खून की कमी और शुक्राणुओं की कमी को…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक तस्वीर 

यदि हम आपसे ये कहें कि एक सब्ज़ी के सेवन से आप कब्ज़, गैस, पेट की जलन, मोटापा, खून की कमी और शुक्राणुओं की कमी सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. क्या आप यकीन करेंगे ? यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा. लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. पिछले 40 वर्षों से कार्यरत एवं वर्तमान में पतंजलि आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि आयुर्वेद में पेठे को औषधि तुल्य माना गया है. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इसका इस्तेमाल दवाइयों को बनाने में किया जाता है. यदि इसका सेवन उचित और नियमित तरीके से किया जाए, तो वास्तव में शरीर की ज्यादातर समस्याओं का समाधान होने लगेगा.

सफेद पेठे में एंटी-ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं. अगर आप भी कब्‍ज की समस्‍या से परेशान हैं. सफेद पेठे के जूस का सेवन नियमित रूप से करें. इसे पीने से पेट में जलन की समस्या खत्म होती है.

बॉडी डिटॉक्स कर बैड फैट को खत्म करें
सुबह एक ग्लास पेठे का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, यानि यह बॉडी में मौजूद टॉक्सिन और नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके सेवन से बॉडी प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स हो जाती है. साथ ही ओवरवेट जैसी समस्या का भी समाधान होता है. यदि आप सुबह खाली पेट पेठे के जूस का सेवन करते हैं. इससे आपके शरीर में बैठा गैर जरूरी फैट कम होने लगता है, जो मोटापा कम करने में बेहद कारगर साबित होता है.

खून और आयरन की कमी को दूर करता
रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने वाला ऐश गार्ड (पेठा) जूस हमारे शरीर में खून की कमी कभी भी नहीं होने देता. रोजाना इसके जूस का सेवन करने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होती है.

शरीर को हाइड्रेट कर ठंडा रखता
रोजाना ऐश गार्ड जूस पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं. इसकी तासीर ठंडी होने के कारण तथा इसमें मौजूद पानी की पर्याप्त मात्रा से हमारा शरीर हाइड्रेट तथा ठंडा बना रहता है. इसके साथ ही यह वीर्यवर्धक भी होता है.

ऐसे तैयार करें पेठे का जूस
इसे बनाने के लिए सबसे पहले सफेद पेठा को छील लें और फिर इसमें से बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब इसे जूसर या ब्लेंडर में डालें तथा स्मूद पेस्ट बनाने तक ब्लेंड करें. स्मूद पेस्ट तैयार होने पर इसे साफ सूती कपड़े से छानकर सादा ही पी जाएं. बता दें कि इसमें कभी भी स्वाद के लिए शुगर नहीं मिलानी चाहिए, लेकिन हम इसमें नमक, नींबू या नारियल पानी डाल सकते हैं. हालंकि इसे सादा पीना ही ज्यादा फायदेमंद होता है.

homelifestyle

पुरुषों के लिए वरदान ये सब्जी,बढ़ेगा स्पर्म काउंट,नसों में भर जाएगी ताकत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar