February 20, 2026
Trending

पुंछ में LoC के पास कई गांवों में बिछी थी मौत, पाकिस्तान के 67 गोले को…

  • June 2, 2025
  • 0

Last Updated:June 02, 2025, 20:12 IST India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने 60 से अधिक गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया. ये अभियान चजला, झूलास,

पुंछ में LoC के पास कई गांवों में बिछी थी मौत, पाकिस्तान के 67 गोले को…

Last Updated:

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने 60 से अधिक गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया. ये अभियान चजला, झूलास, मेंढर, मनकोट और लोअर कृष्णा घाटी गांवों में चलाया गया.

पुंछ में LoC के पास कई गांवों में बिछी थी मौत, पाकिस्तान के 67 गोले को...

Yashoraj IT Solutions

सेना ने सभी गोलों को निष्क्रिय कर दिया है. (पीटीआई)

हाइलाइट्स

  • पुंछ में 60 से अधिक गोले निष्क्रिय किए गए.
  • सेना ने चजला, झूलास, मेंढर में अभियान चलाया.
  • पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद गोलों को निष्क्रिय किया.

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों में 60 से अधिक गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए जारी प्रयासों के तहत चजला, झूलास, मेंढर, मनकोट और लोअर कृष्णा घाटी गांवों में गोले निष्क्रिय किए गए.

उन्होंने बताया कि सेना सात से 10 मई के बीच पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के बाद बिना फटे गोलों को व्यवस्थित तरीके से निष्क्रिय कर रही है. प्रवक्ता ने कहा, “अक्सर नागरिक बस्तियों को निशाना बनाकर की जाने वाली गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों और पशुओं के लिए लगातार खतरा पैदा होता है. अब तक कुल 67 गोले सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए जा चुके हैं.”

उन्होंने बताया कि ये अभियान सेना द्वारा आबादी वाले और कृषि क्षेत्रों से खतरनाक विस्फोटकों को हटाने की व्यापक पहल का हिस्सा हैं. उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही सेना ने अत्यंत सावधानी के साथ इन गोलों को नष्ट किया है. प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाता है और नियंत्रित विस्फोटों के दौरान कोई नुकसान न हो, इसके लिए नागरिकों को अस्थायी रूप से वहां से दूसरी जगह पर हटा दिया जाता है.

बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर घातक हमला किया था, जिसमें 26 नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हमले के पहले आतंकियों ने धर्म पूछा फिर लोगों को मौत के घाट उतारा. मृतकों में बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल थे. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की. सेना की इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसमें मसूद अजहर के लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हाफिज सईद के जमात-उद-दावा के आतंकी शिविर भी शामिल थे.

वहीं, पाकिस्तानी सेना ने जवाबी हमले के प्रयास में भारत पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम्स जैसे आकाशतीर और एस-400 ने उन्हें हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके बाद भारत ने कड़ा पलटवार करते हुए पाकिस्तान के 9 से 11 वायुसेना ठिकानों को तबाह कर दिया. इस सख्त सैन्य कार्रवाई से घबराई पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम की अपील की. पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर तनाव समाप्त करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर दोनों देशों ने अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई. भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई के प्रमाण भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने प्रस्तुत किए, जिससे यह साफ हो गया कि भारत की जवाबी कार्रवाई सिर्फ आत्मरक्षा नहीं, बल्कि आतंक के ठिकानों को जड़ से खत्म करने की निर्णायक नीति का हिस्सा थी.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homenation

पुंछ में LoC के पास कई गांवों में बिछी थी मौत, पाकिस्तान के 67 गोले को…

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar