पीएम मोदी ने टेस्ला चीफ एलन मस्क से की बात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
- April 18, 2025
- 0
Last Updated:April 18, 2025, 13:20 IST PM Modi-Musk Talk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद से ही लीक से हटकर कदम उठा रहे हैं.
Last Updated:April 18, 2025, 13:20 IST PM Modi-Musk Talk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद से ही लीक से हटकर कदम उठा रहे हैं.
Last Updated:
पीएम मोदी ने एलन मस्क से बात की है.
हाइलाइट्स
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क से टेलीफोन पर बात की है. दोनों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है. पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के मसलों पर बातचीत हुई है. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा से अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार वॉशिंगटन का दौरा किया था. प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ ही पीएम मोदी अन्य टॉप लीडरशिप के साथ मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी. इस दौरान उन्होंने एलन मस्क से भी मुलाकात की थी.
