February 19, 2026
Trending

पिछले 5 सालों में UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट कब-कब आया? इस बार कब आएगा?

  • June 7, 2025
  • 0

नई दिल्ली (UPSC Prelims Result 2025). यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी. पिछले कुछ सालों के रुझानों के आधार पर माना जा रहा है कि

पिछले 5 सालों में UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट कब-कब आया? इस बार कब आएगा?

नई दिल्ली (UPSC Prelims Result 2025). यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी. पिछले कुछ सालों के रुझानों के आधार पर माना जा रहा है कि इस साल भी 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा दी होगी. अब सभी यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 डेट का इंतजार कर रहे हैं. यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द ही जारी होने की संभावना है.

Yashoraj IT Solutions
यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा देने के योग्य माना जाएगा. यूपीएससी प्रीलिम्स में करीब 15 हजार उम्मीदवार सफल हो सकते हैं. यूपीएससी परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट जारी होने से पहले जानिए, पिछले 5 सालों में सरकारी रिजल्ट कब-कब आया. इससे आप बेहतर अंदाजा लगा पाएंगे कि यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 कब तक घोषित हो सकता है.य

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट डेट एनालिसिस

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट आमतौर पर सिविल सर्विस परीक्षा होने के 15-20 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाता है. जानिए पिछले 5 सालों में यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कब-कब आया.

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2024

प्रीलिम्स परीक्षा डेट: 16 जून 2024
रिजल्ट रिलीज डेट: 1 जुलाई 2024
अवधि: परीक्षा के 15 दिन बाद

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2023

प्रीलिम्स परीक्षा डेट: 28 मई 2023
रिजल्ट रिलीज डेट: 12 जून 2023
अवधि: परीक्षा के 15 दिन बाद

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2022

प्रीलिम्स परीक्षा डेट: 5 जून 2022
रिजल्ट रिलीज डेट: 22 जून 2022
अवधि: परीक्षा के 17 दिन बाद

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2021

प्रीलिम्स परीक्षा डेट: 10 अक्टूबर 2021 (मूल रूप से 27 जून 2021 को निर्धारित, लेकिन कोविड-19 के कारण स्थगित)
रिजल्ट रिलीज डेट: 29 अक्टूबर 2021
अवधि: परीक्षा के 19 दिन बाद

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2020

प्रीलिम्स परीक्षा डेट: 4 अक्टूबर 2020 (मूल रूप से 31 मई 2020 को निर्धारित, लेकिन कोविड-19 के कारण स्थगित)
रिजल्ट रिलीज डेट: 23 अक्टूबर 2020
अवधि: परीक्षा के 19 दिन बाद

2025 में यूपीएससी रिजल्ट कब आएगा?

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी. पिछले 5 सालों के रुझानों के हिसाब से यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 अगले कुछ दिनों में जारी हो जाना चाहिए. यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जून 2025 के मध्य में यानी 7 से 14 जून 2025 के बीच घोषित होने की संभावना है. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

1- यूपीएससी सीएसई 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा.

2- वेबसाइट के होम पेज पर व्हॉट्स न्यू सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा.

3- इतना करते ही यूपीएससी सरकारी रिजल्ट पीडीएफ 2025 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें. अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर है तो आप परीक्षा में पास हैं.

4- फ्यूचर रेफरेंस के लिए यूपीएससी रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- टीवी एक्टर ने IIT से किया बीटेक, माइक्रोसॉफ्ट में मिली नौकरी, अब हैं IPS अफसर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar