पाली में मौसम ने लिया करवट, मई में सर्दी जैसा एहसास, गर्मी से मिली राहत
- May 5, 2025
- 0
Last Updated:May 05, 2025, 10:34 IST Pali News: सोमवार को पाली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. तेज हवाएं चलने से
Last Updated:May 05, 2025, 10:34 IST Pali News: सोमवार को पाली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. तेज हवाएं चलने से
Last Updated:
हर किसी को यह डर था कि अप्रेल में गर्मी के यह हालात है तो अभी तो मई और जून बाकी है ऐसे में हालात क्या होंगे. मगर मई की शुरूआत होने के साथ ही यह मई लोगो के लिए गर्मी से राहत भरा बना हुआ है. पाली में रविवार देर रात को तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ जो सोमवार सुबह तक जारी रहा. पाली में अल सुबह से ही तेज हवाओं के साथ ही तेज बारिश का दौर चलता रहा. बारिश के चलते जहां जगह-जगह पानी भी भर गया है.
वहीं मौसम बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है. जिससे पाली के लोगो ने राहत महसूस की है. तेज हवाओं के साथ जिस तरह से बारिश का दौर चला है उससे एक बार फिर मई में अब सर्दी का एहसास होने लगा है. एक बार फिर आज लोगो के घरो में ऐसी और पंखे तक बंद हो गए है.
मई में होने लगा सर्दी का एहसास
तेज ठंडी हवा के चलते चलते मई में भी सर्दी का एहसास होने लगा. मौसम विभाग में भी पाली को लेकर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है. सोमवार को पाली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. तेज हवाएं चलने से तख्तगढ़ में पेड़ गिर गए. पाली शहर सहित कई जगह लाइट गुल रही. पाली जिले के सोजत सिटी क्षेत्र में ओले गिरे. सादड़ी के पास परशुराम महादेव के झरने में पानी बहने लगा. इसके साथ ही शहर सहित जिले में कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरे.
पाली में बना हुआ सुहाना मौसम
पाली में रविवार देर रात से ही तेज हवाएं चलना शुरू हो गई. जिनकी स्पीड सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे तेज हो गई. आसमान में भी काली घटाएं छाई रही. तेज हवाएं चलने से शहर में कई जगह होडिंग भी गिर गए. पाली शहर सहित जिले के तख्तगढ़, सोजत, सुमेरपुर सहित आस पास के कई गांवों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहा. वहां भी तेज हवा और कही कही हल्की तो कई तेज बरसात हुई.
