पाली में मॉक ड्रिल ने किया चौंकाने वाला काम, प्रशासन की फुर्ती ने जीता भरोसा
- June 1, 2025
- 0
Last Updated:June 01, 2025, 12:38 IST पाली में नायरा डिपो पर एयर स्ट्राइक की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और मेडिकल विभाग ने मॉक ड्रिल की. जिला कलेक्टर एलएन
Last Updated:June 01, 2025, 12:38 IST पाली में नायरा डिपो पर एयर स्ट्राइक की सूचना पर पुलिस, प्रशासन और मेडिकल विभाग ने मॉक ड्रिल की. जिला कलेक्टर एलएन
Last Updated:
हाइलाइट्स
पाली:- पाली पुलिस और प्रशासन को अचानक सूचना आई कि पाली-जोधपुर हाईवे पर स्थित नायरा डिपो पर एयर स्ट्राइक हुई है और इस सूचना पर पुलिस, प्रशासन, मेडिकल विभाग के अलावा अन्य सभी विभाग अलर्ट मोड पर आ गए और मौके पर पहुंचना शुरू कर दिया. सूचना के बाद सायरन बजाती हुई एम्बुलेंस और दमकले तेज रफ्तार के साथ नायरा डिपो पहुंची, जहां पर तुरंत प्रभाव से राहत कार्य शुरू कर दिया गया.
घायलों को जहां एम्बुलेंस में डालकर तुरंत प्रभाव से इलाज के लिए पाली के बांगड अस्पताल और रोहट के अस्पताल पहुंचाने का काम किया, वहीं दमकलकर्मी वहां आग बुझाने की मॉक ड्रिल करते दिखाई दिए. इस मॉक ड्रिल में सभी विभाग जहां समय पर पहुंचे, तो मॉक ड्रिल के तहत ही पाली के बांगड अस्पताल के ट्रॉमा बर्न, आईसीयू में 10 घायलों को भर्ती किया गया. वहीं रोहट अस्पताल में 10 घायलों को भर्ती किया गया. मौके पर पाली के जिला कलेक्टर से लेकर पाली एसपी भी पहुंचे.
एसपी और कलेक्टर ने पहुंचकर जांची व्यवस्था
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी चुनाराम जाट रोहट और बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और मॉक ड्रिल की सारी व्यवस्था जांची और घायलों से भी मिले. जिला कलेक्टर ने लोकल 18 को बताया कि मॉक ड्रिल को लेकर 30 यूनिट ब्लड भी स्टोर किया गया. रोहट में अस्थाई हॉस्पिटल भी बनाया गया. सभी विभाग समय पर पहुंचे. पाली SDM विमलेन्द्र सिंह राणावत, सीओ सिटी उषा यादव, कोतवाल अनिल विश्नोई भी पूरी मॉक ड्रिल के दौरान मुस्तैद नजर आए.
ये भी पढ़ें:- ‘भारत की बहादुरी का नया अध्याय’.. पाली में ऑपरेशन सिंदूर का जश्न, हाथों में तिरंगे के साथ देशभक्ति के लगे नारे
ऐसा लगा, जैसे सच में हो गई है एयर स्ट्राइक
सब कुछ ऐसा था, मानो सच में एयर स्ट्राइक हो गई हो. घायलों को हॉस्पिटल में लाने से लेकर उन्हें भर्ती करने और इलाज करने का पूरा प्रोसेस किया गया. घायलों के नाम तक पुलिस ने नोट किए. पूरी मॉक ड्रिल के दौरान जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, एसपी चुनाराम जाट हर एक्टिविटी और विभिन्न विभागों के कार्मिकों की सजगता को परखते नजर आए. गौरतलब है कि ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. विभिन्न महकमों की सजगता परखने के यह आयोजन किया गया.
