पार्टनर के साथ फिजिकल होने पर विचार कर रही हैं, तो पहले दें इन 7 संकेतों पर ध्यान

आप परिवार की तरह से तय किए गए रिश्ते में शामिल होने जा रही हैं, या अपनी पसंद के किसी व्यक्ति के साथ राेमांटिक रिश्ते में हैं, शारीरिक संबंध बनाना इस रिश्ते को बहुत गहरे से प्रभावित करता है। मगर इससे पहले आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए।
क्या आपको किसी को डेट करते हुए महीने हो गए हैं, और अब आप रिश्ते में फिजिकल एंटिमेसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, तो इसमें जल्दबाजी न करें! कई बार हम रिश्तो में शारीरिक संबंध बनाने में जल्दबाजी कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में भावात्मक आघातों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह देखना और समझना जरूरी है, कि क्या आपके पार्टनर आपके साथ लांग टर्म रिलेशनशिप मेंटेन करना चाहते हैं? अब आप सोच रही होंगी इन बातों का अनुमान कैसे लगाया जाए (signs that you are ready to intimate)!
तो चिंता न करें आज हम आपको बताएंगे ऐसे कौन से साइन हैं, जो आपको अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने की ओर इशारा करते हैं। यानी कि आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक इंटिमेसी के साथ शारीरिक रूप से भी इंटिमेट हो सकती हैं। यहां बताई गई 7 बातों पर गौर करें और देखें कि आपको अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना है, या अभी और समय देना है (signs that you are ready to intimate)।
ये साइन बताते हैं आप अपने रिश्ते में हैं फिजिकल इंटिमेसी के लिए तैयार (signs that you are ready to intimate)
1. देखें कि जिसे आप डेट कर रही हैं, क्या वे आपको वाकई पसंद है
आपको उन्हें अपने अच्छे दोस्तों से मिलवाने में सहजता होगी (बेशक, यह ज़रूरी नहीं है, लेकिन यह एक अच्छा संकेत है)। देखें कि क्या आप उनके साथ समय बिताना चाहती हैं, और उस दौरान आपको कैसा महसूस होता है। अगर आप उस दौरान अंदर से प्रश्न रहती हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं।

2. क्या वे आपकी बाउंड्री का सम्मान करते हैं
देखें कि जब आप अपने रिश्ते में किसी बात को लेकर एक बाउंड्री सेट करती हैं, तो क्या आपके पार्टनर उसका समर्थन करते हैं? यदि हां, तो ये आपके रिश्ते में एक प्लस प्वाइंट है। अगर कोई लगातार आपको कुछ ऐसा करने के लिए फोर्स कर रहा है, जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करती तो यह स्टॉप साइन हो सकता है।
3. क्या आप दोनों सेक्स के बारे में खुलकर बात करते हैं
जब भी सेक्स का विषय आता है, तो क्या आप अपनी भावनाओं, विचारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हैं। यदि ऐसा है, और आपका पार्टनर आपके विचारों को सुनता, समझता और प्राथमिकता देता है, तो यह एक हेल्दी साइन हो सकता है। आप उनके साथ फिजिकली इंटिमेट होने के बारे में विचार कर सकती हैं।
4. आप उनके साथ कंफर्टेबल महसूस करती हैं
जब भी आपका पार्टनर आपके आस-पास होता है, तो पेट में बटरफ्लाई महसूस होना बेहद सामान्य है। पर ध्यान ये देना है, कि आप उनके साथ कितना कंफर्टेबल रहती हैं। क्या आपको उनके आस-पास रहने पर सहज महसूस होता है? क्या आप उनके साथ पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं? यदि हां, तो आप अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने यानी कि शारीरिक रूप से इंटिमेट होने पर विचार कर सकती हैं।

5. आप स्पर्श करने से ज़्यादा बात करते हैं
संबंध महसूस करने के दो तरीके हैं – शारीरिक और भावनात्मक। यदि आप बात करने से ज़्यादा एक दूसरे को चूमते हैं या गले मिलते हैं, तो यह एक सकारात्मक संकेत नहीं है। भले ही आप 20 बेहतरीन डेट पर गए हों, यदि बातचीत उस तरह से नहीं हो रही है, जैसा आप चाहते हैं, तो सेक्स करने से आपकी संचार समस्याएं ठीक नहीं हो सकती हैं। वहीं यदि आप एक दूसरे से खुलकर बातचीत कर अपने विचार शेयर करती हैं, तो आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार कर सकती हैं।
6. आपके पार्टनर परिवार और दोस्तों से बेझिझक परिचय करवाते हैं
उसके सबसे करीबी दोस्त कौन हैं? क्या उनकी मां या बहन आपको पसंद करती है, और आप उसे? यदि कोई पुरुष आपके साथ रहने के बारे में वास्तव में गंभीर है, तो वह बिना किसी सवाल के आपको अपने करीबी दोस्तों और परिवार से मिलवाता है। यदि वह आपके साथ अपना जीवन साझा करने को लेकर भ्रमित है, तो आपको उनके साथ इंटिमेट होने से पहले सोचना चाहिए।
7. क्या वे आपको खुश रखते हैं?
आखिरी पर सबसे महत्वपूर्ण ये है, की क्या वे आपको पूरी तरह से खुश रखता है, और आप दोनों एक साथ अच्छा समय बिताते हैं! लेकिन यदि आपको अभी भी इसपर संदेह है, तो शारीरिक संबंध बनाने के बारे में विचार करें। वहीं अगर आप उनके होने से खुश रहती हैं, और बेहतर महसूस करती हैं, तो आप अपने मन की सुने और आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें : क्या आप भी पीरियड में शराब पीती हैं? यदि हां, तो पहले जान लीजिए सेहत पर इसका प्रभाव
