पारिवारिक झगड़ों के कारण होगी मानसिक परेशानी, धनु राशि के जातक करें यह उपाय
- May 10, 2025
- 0
Last Updated:May 10, 2025, 00:06 IST आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी इसका फायदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातक आज
Last Updated:May 10, 2025, 00:06 IST आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी इसका फायदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातक आज
Last Updated:
हाइलाइट्स
जमुई:- 10 मई 2025 को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके साथ ही आज चंद्रमा और मंगल एक-दूसरे से चतुर्थ दशम भाव में आएंगे. जिस कारण शुभ धन लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. आज के दिन चित्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का भी उत्तम संयोग बनने वाला है. उस कारण कई राशि के जातकों को इसका फायदा मिलेगा. आज भगवान महादेव की कृपा से कई राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनके जीवन में तरक्की के नए अवसर आने वाले हैं.
ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित शत्रुघ्न झा Local 18 को बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी इसका फायदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातक आज बड़े निर्णय ले सकेंगे. अगर आप अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत कर रहे हैं, तब आज के दिन आपको सफलता मिल सकती है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातक आज अपने व्यवहार से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकेंगे.
मानसिक रूप से हो सकती है परेशानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आज धनु राशि के जातकों को अपने पारिवारिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. आज के दिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है. आप किसी पर गुस्सा कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी और के काम में दखलअंदाजी करने से परहेज करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि 10 मई के दिन आपको व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए. अगर आप विद्यार्थी है तब आज आपका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है. ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करके रखें. अगर आप व्यापार करते हैं तब आज के दिन आपको फायदा होने वाला है.
कारोबारी को होगा बड़ा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने लोकल 18 को आगे बताया कि धनु राशि के जो जातक कारोबार करते हैं, उन्हें आज बड़ा फायदा हो सकता है. आज धनु राशि के जातकों को अपने सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आज के दिन आपको वित्तीय मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. धनु राशि के जातक आज किसी गरीब व्यक्ति की मदद करें, किसी जरूरतमंद व्यक्ति का इलाज कराएं, तब उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों का शुभ रंग नारंगी, और शुभ अंक 2 रहने वाला है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
