February 21, 2026
Trending

पापा बेचते हैं पान, मैं बनूंगी IAS…10 घंटे की पढ़ाई ने बदल दी किस्मत

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 14:46 IST MP Board Topper 2025: पान की दुकान चलाने वाले की बेटी कृतिका चौरसिया ने 10वीं बोर्ड में 493 अंक हासिल कर MP

पापा बेचते हैं पान, मैं बनूंगी IAS…10 घंटे की पढ़ाई ने बदल दी किस्मत

Last Updated:

MP Board Topper 2025: पान की दुकान चलाने वाले की बेटी कृतिका चौरसिया ने 10वीं बोर्ड में 493 अंक हासिल कर MP टॉप-10 में 8वां स्थान पाया. IAS बनना है उनका सपना. जानिए संघर्ष की पूरी कहानी.

X

Yashoraj IT Solutions
एमपी

एमपी बोर्ड टॉपर 2025

हाइलाइट्स

  • कृतिका चौरसिया ने 10वीं बोर्ड में 493 अंक हासिल किए.
  • IAS बनने का सपना, 10 घंटे की पढ़ाई से मिली सफलता.
  • सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया.

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में जब छात्रा कृतिका चौरसिया ने अपने अंक देखे, तो उनकी आंखें विश्वास से भरी थीं लेकिन दिल कह रहा था…“ये सपना है क्या?”
493 अंकों के साथ पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल करना कोई मामूली उपलब्धि नहीं, खासकर जब आप एक पान दुकान चलाने वाले पिता और होममेकर मां की बेटी हों.

हर दिन 10 घंटे की पढ़ाई, सोशल मीडिया से दूरी
कृतिका बताती हैं कि उन्होंने पूरे साल सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया. मैंने मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ यूट्यूब पर पढ़ाई के लिए किया. बाक़ी समय, किताबें ही मेरी दुनिया रहीं.” उनका कहना है कि उन्होंने हर दिन 10 से 12 घंटे तक अध्ययन किया, और सबसे बड़ी बात डिसिप्लिन और कंसिस्टेंसी.

‘पापा की पान की दुकान, मेरा सपना बड़ा’
पिता वीरेंद्र चौरसिया कहते हैं कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरी बेटी प्रदेश टॉप-10 में आएगी. लेकिन उसकी मेहनत और अनुशासन ने कमाल कर दिखाया. वो सुबह 4 बजे उठ जाती थी और बात करते-करते भी पढ़ाई करती थी.”

मां की आंखें गर्व और खुशी से छलक पड़ीं. उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इतनी छोटी सी जगह से हमारी बेटी इतना बड़ा मुकाम हासिल करेगी.”

IAS बनना है लक्ष्य
कृतिका का सपना है IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना. उन्होंने कहा:

“मैं मैथ्स स्ट्रीम से आगे की पढ़ाई करूंगी और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू करूंगी. मैं समाज के उन बच्चों के लिए कुछ करना चाहती हूं जिनके पास संसाधन कम हैं लेकिन सपने बड़े हैं.”

स्कूल को भी मिली पहचान
ज्ञान भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, लवकुश नगर की प्राचार्या कुमकुम चौरसिया कहती हैं कि कृतिका ने स्कूल का नाम रौशन कर दिया. वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है. यह हमारी फैकल्टी की मेहनत और उसके संकल्प का परिणाम है.

homemadhya-pradesh

पापा बेचते हैं पान, मैं बनूंगी IAS…10 घंटे की पढ़ाई ने बदल दी किस्मत

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar