February 20, 2026
Trending

पाक मीडिया ‘फेक फैक्ट्री’-रूस, कहा- भारत से रिश्ते बिगाड़ने की साजिश

  • May 30, 2025
  • 0

Last Updated:May 30, 2025, 21:13 IST Russia India Pakistan Relation: रूस ने पाकिस्तान में स्टील मिल लगाने की खबरों को ‘फर्जी और सनसनीखेज’ बताया है. मॉस्को ने कहा

पाक मीडिया ‘फेक फैक्ट्री’-रूस, कहा- भारत से रिश्ते बिगाड़ने की साजिश

Last Updated:

Russia India Pakistan Relation: रूस ने पाकिस्तान में स्टील मिल लगाने की खबरों को ‘फर्जी और सनसनीखेज’ बताया है. मॉस्को ने कहा कि ये खबरें भारत-रूस रणनीतिक रिश्तों को बिगाड़ने की नाकाम कोशिश हैं.

पाक मीडिया ‘फेक फैक्ट्री’-रूस, कहा- भारत से रिश्ते बिगाड़ने की साजिश

Yashoraj IT Solutions

रूस ने पाकिस्तान मीडिया को लताड़ा है. (फोटो AFP)

हाइलाइट्स

  • रूस ने पाक मीडिया को बताया ‘फेक फैक्ट्री’
  • रूस ने स्टील मिल की खबरों को फर्जी बताया
  • भारत-रूस रिश्तों को बिगाड़ने की साजिश

Russia India Pakistan Relation: पाकिस्तान के साथ रूस की ‘बढ़ती दोस्ती’ की खबरों पर मास्को ने सख्त नाराजगी जताते हुए उसे पूरी तरह खारिज कर दिया है. रूस ने शुक्रवार को साफ किया कि कराची में स्टील मिल बनाने या पाकिस्तान से अरबों डॉलर के समझौते की बातें “फर्जी और मनगढ़ंत” हैं. मॉस्को का सीधा आरोप है कि पाकिस्तान ऐसे दावे फैलाकर भारत-रूस के गहरे रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन ये प्रयास “नाकाम और बचकाने” हैं.

पाकिस्तानी मीडिया में हाल ही में खबरें आईं कि रूस और पाकिस्तान मिलकर फिर से औद्योगिक साझेदारी कर रहे हैं. जैसा कि 1970 के दशक में सोवियत संघ ने पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) के साथ किया था. रिपोर्ट्स में कहा गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक हारून अख्तर खान और रूसी प्रतिनिधि डेनिस नजरूफ के बीच 13 मई को इस्लामाबाद में बैठक हुई. जहां कराची में एक नई स्टील मिल के लिए ‘संयुक्त कार्य समूह’ बनाने की बात हुई.

पढ़ें- भारत, रूस और चीन की दोस्ती तगड़ी करने का वक्त, सार्गेई लावरोव के बयान से हिल जाएगा अमेरिका

रूस ने क्या कहा?
मॉस्को से जुड़े सूत्रों ने यह स्वीकार किया कि औपचारिक स्तर पर बैठक जरूर हुई थी. लेकिन “कोई अरबों डॉलर का समझौता नहीं हुआ और न ही कोई स्टील मिल लगाने की योजना पक्की हुई है.” उनका कहना है कि इस तरह की खबरें भारत और रूस के बीच की “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है.

रूसी अधिकारी ने कहा, “यह खबर सनसनी फैलाने और भारत-रूस सहयोग को लेकर गलतफहमियां पैदा करने के लिए गढ़ी गई है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच भरोसा और गहरा हुआ है और पाकिस्तान इसे पचा नहीं पा रहा.”

भारत-रूस संबंध ‘फेक न्यूज’ से नहीं हिलेगी
रूस ने अपने आधिकारिक बयान में यह भी इशारा किया कि भारत और रूस के बीच का रक्षा, व्यापार और सामरिक सहयोग पाकिस्तान की तुलना में कई गुना गहरा और टिकाऊ है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जहां भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है वहीं रूस ने भी इस रुख का परोक्ष समर्थन किया है.

विशेषज्ञ मानते हैं कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह की खबरें फैलाना कोई नई बात नहीं है. अक्सर चीन या अमेरिका से दूरी के वक्त पाकिस्तान ऐसे भ्रम पैदा करता है. इससे वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘संतुलनकारी’ भूमिका दिखा सके.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeworld

पाक मीडिया ‘फेक फैक्ट्री’-रूस, कहा- भारत से रिश्ते बिगाड़ने की साजिश

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar