February 21, 2026
Trending

पाक के परमाणु बम हैं दुनिया के लिए खतरा, अमेरिका ने कर रखी है छीनने की तैयारी

  • April 27, 2025
  • 0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के परमाणु हथियार बंदर के हाथ में तलवार की तरह हैं. दुनिया के नौ परमाणु देशों में सबसे गैर-जिम्मेदार पाकिस्तान है, जो हर छोटे-बड़े विवाद में

पाक के परमाणु बम हैं दुनिया के लिए खतरा, अमेरिका ने कर रखी है छीनने की तैयारी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के परमाणु हथियार बंदर के हाथ में तलवार की तरह हैं. दुनिया के नौ परमाणु देशों में सबसे गैर-जिम्मेदार पाकिस्तान है, जो हर छोटे-बड़े विवाद में परमाणु बम की धमकी देता है. पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के बाद, जब भारत ने उसकी गर्दन दबाई, तो पाकिस्तानी मंत्रियों ने फिर वही गीदड़भभकी शुरू कर दी. पाकिस्तान में आतंकी सोच के कारण ही अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु बमों को छीनने का प्लान बना रखा है. पाकिस्तान के परमाणु बमों को छीनने के लिए अमेरिका का सीक्रेट ‘स्नैच एंड ग्रैब’ प्लान तैयार है. ‘स्नैच एंड ग्रैब’, यानी हथियारों को छीन कर अपने कब्जे में ले लो. साल 2011 में इससे जुड़ी पहली खबर आई थी.

Yashoraj IT Solutions

पाकिस्तान का परमाणु बम छीन लेगा अमेरिका
पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं, जो सुरंगों और सैन्य ठिकानों में छिपे हैं. लेकिन उसका गैर-जिम्मेदार रवैया दुनिया को डराता है. अगर पाकिस्तान में अराजकता फैली, आतंकी इन बमों पर कब्जा करने की कोशिश की, या भारत के साथ युद्ध छिड़ा, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा. स्नैच एंड ग्रैब प्लान के मुताबिक अगर अमेरिकी राष्ट्रपति को लगता है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार उनके देश या हितों के लिए खतरा हैं तो वह इस प्लान को एक्टिव कर देंगे. इस प्लान में क्या होगा इसकी कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन माना जाता है कि तब अमेरिकी स्पेशल फोर्स, जैसे डेल्टा फोर्स या नेवी सील्स, तेजी से पाकिस्तान में घुसेंगी. ये परमाणु बमों को गलत हाथों में पड़ने से बचाने के लिए ऐसा करेंगे. हालांकि यह बेहद मुश्किल माना जाता है, क्योंकि पाकिस्तान के परमाणु हथियार कई जगहों पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- पहलगाम से करगिल तक एक ही साजिश, पाकिस्तानी सेना का गंदा खेल

अमेरिका ने यह योजना 9/11 हमलों के बाद बनाई, जब उसे डर था कि पाकिस्तान के बम आतंकियों के हाथ लग सकते हैं. 2011 में ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में मारने के बाद यह चिंता और बढ़ गई.

पाकिस्तान का गैर-जिम्मेदार रवैया
पाकिस्तान का इतिहास बताता है कि वह परमाणु हथियारों को धमकी के हथियार की तरह इस्तेमाल करता है. पहलगाम में अप्रैल 2025 को हुए हिंदू नरसंहार के बाद, जब भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड की और शिकंजा कसा, तो पाकिस्तान बौखला गया. पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा, ‘अगर भारत ने पानी रोका, तो हम गौरी, शाहीन और गजनवी मिसाइलें छोड़ देंगे. हमारे 130 परमाणु बम भारत के लिए तैयार हैं.’ यह वही हनीफ अब्बासी है, जो कभी 500 किलो नशीले पदार्थ बेचने के जुर्म में जेल गए थे. ऐसे लोग जब परमाणु बम की बात करते हैं, तो दुनिया हंसती है, लेकिन डरती भी है. इतना ही नहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने परमाणु बम का नाम लेकर ‘पूर्ण युद्ध’ की बात की.

दुनिया और अमेरिका का डर
दुनिया जानती है कि पाकिस्तान के परमाणु बम खतरा हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे ‘दुनिया का सबसे खतरनाक देश’ कहा था. इसके कारण भी हैं. पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, जो कभी भी मजहब के नाम पर देश में अराजकता फैला सकते हैं. उनका इन बमों पर कब्जा हो सकता है. इसके अलावा वह हर विवाद में परमाणु बम की धमकी देता है, जो गैर-जिम्मेदाराना है.

पाक की गीदड़भभकी से ज्यादा भारत की ताकत
पाकिस्तान के नेता अपनी जनता को खुश करने के लिए भले ही ऐसे बयान दें. लेकिन वह भूल जाता है कि भारत कोई कमजोर देश नहीं है. भारत के पास भी परमाणु हथियारों का जखीरा है. वहीं एस-400 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में मार गिरा सकते हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत ने दिखा दिया कि वह अब बर्दाश्त नहीं करेगा. पानी रोकना, सीमा बंद करना, और कूटनीतिक शिकंजा यह बस शुरुआत है.

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar