February 22, 2026
Trending

पाकिस्तान में बज गई खतरे की घंटी, जानें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिल्ली की राय

  • May 7, 2025
  • 0

Last Updated:May 07, 2025, 07:00 IST Operation-Sindoor Public Opinion : ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक की.

पाकिस्तान में बज गई खतरे की घंटी, जानें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिल्ली की राय

Last Updated:

Operation-Sindoor Public Opinion : ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक की. दिल्लीवासियों ने इस कार्रवाई की सराहना की. जानिए क्या बोली दिल्ल…और पढ़ें

X

Yashoraj IT Solutions
दिल्लीवासियों

दिल्लीवासियों ने दी अपनी राय

हाइलाइट्स

  • ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने बहावलपुर में एयर स्ट्राइक की.
  • दिल्लीवासियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की.
  • पहलगाम हमले के बाद 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए.

नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत : ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन आर्मी ने पाक‍िस्‍तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्‍मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्‍ट्राइक की है. इसी जगह से आतंकी कश्मीर में आकर कत्‍लेआम मचा रहे थे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की और 9 आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया. इस पर आखिर दिल्लीवासी क्या सोचते हैं, यही जानने के लिए जब हमने दिल्लीवासियों से बात की, तो उसमें सबसे पहले मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि जो हुआ वह अच्छा हुआ है. भारत ने पहली बार इतनी कड़ी कार्रवाई की है. पहलगाम हमले को हुए कई दिन हो गए अब कहीं जाकर जो पीड़ित हैं, उनको इंसाफ मिला होगा और थोड़ा सुकून मिलेगा. लेकिन यह जवाबी कार्रवाई अभी कम लग रही है और कड़ी कार्रवाई आतंकवादियों पर होनी चाहिए. जबकि धर्मेंद्र से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत अच्छा किया. सुबह-सुबह इतनी अच्छी खबर मिली है, जिन बेकसूर लोगों को आतंकवादियों ने मारा था और महिलाओं का जो सिंदूर उजाड़ा था, उसी के बदले ऑपरेशन सिंदूर नाम दी रखा गया है, ताकि उन महिलाओं को सुकून मिल सके जिनके सिंदूर इन आतंकवादी ने उजाड़ा और एक या दो महीने की शादी के बाद ही उन महिलाओं को विधवा किया गया था. अब इस खबर को सुनकर बहुत सुकून मिल रहा है.

पूरा पाकिस्तान ही साफ कर दे भारत

परशुराम यादव से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस बार आतंकवाद को या तो अपने पास से खत्म कर दे, या खुद खत्म होने के लिए तैयार हो जाए. क्योंकि भारत के साथ विदेश भी खड़ा हुआ है. सबने देखा कि 22 अप्रैल 2025 को क्या हुआ पहलगाम में, ऐसे में पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहा था. यह कार्रवाई बिल्कुल सही हुई है. जबकि हमने मीनू से बात की तो मीनू ने बताया कि भारत ने जो कदम उठाया है बहुत ही अच्छा है.  अनिल वर्मा ने कहा कि पहलगाम की घटना उन्हें बहुत परेशान कर रही थी अब भारत की इस कार्रवाई को देखकर अच्छा लग रहा है. इस बार आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए. पूरा पाकिस्तान साफ हो.

देश की सेना पर गर्व है

प्रांशु से जब हमने बात की तो प्रांशु ने कहा कि आज हमारे देश में मॉक ड्रिल होनी थी सायरन बजने थे लेकिन आज हमारे देश में सायरन बजने से पहले ही खतरे की घंटी पाकिस्तान में बज गई. लोग सड़कों पर आ रहे हैं. मदरसे खाली हो रहे हैं और आतंकवादियों के अंदर एक डर है, कम से कम इस कार्रवाई से आतंकवाद खत्म होगा. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूरा पाकिस्तान इस बार साफ हो जाना चाहिए और पूरे पाकिस्तान पर भारत कब्जा कर ले. पीओके भारत अपने कब्जे में ले ले.

homedelhi-ncr

पाकिस्तान में बज गई खतरे की घंटी, जानें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिल्ली की राय

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar