पाकिस्तान पर हमला करते ही राजस्थान में कहां बंद कर दिए गए सभी स्कूल?
- May 7, 2025
- 0
Last Updated:May 07, 2025, 08:33 IST Operation Sindoor Latest News: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ऐहतियात के तौर बॉर्डर
Last Updated:May 07, 2025, 08:33 IST Operation Sindoor Latest News: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ऐहतियात के तौर बॉर्डर
Last Updated:
राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी है.
हाइलाइट्स
बीकानेर. पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंगलवार आधी रात को भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से उपजे हालात को देखते हुए भारत-पाक बॉर्डर इलाके के बीकानेर जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसके अलावा राज्य समान परीक्षाएं भी आज से नहीं होंगी. वहीं पश्चिमी राजस्थान के अहम जोधपुर एअरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके से बाड़मेर जिले के शिव उपखंड में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है. बॉर्डर इलाके में हाई अलर्ट चल रहा है.
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से पीओके में की गई एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर खासी हलचल हो रही है. बॉर्डर इलाके के बीकानेर जिले की सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है. बीकानेर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा ने बताया कि आज कोई भी सरकारी और प्राइवेट स्कूल संचालित नहीं होगा. बॉर्डर क्षेत्र के विद्यालय के बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन टीचर्स को स्कूलों में हाजिरी देनी होगी. इसके साथ ही राज्य समान परीक्षाएं भी आज से स्थगित रहेगी. जिला प्रशासन के आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
जोधपुर एयरपोर्ट की उड़ानों को किया बंद
इसके अलावा जोधपुर एयरपोर्ट से जाने और आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर एयरपोर्ट से आज कोई भी फ्लाइट ना तो जाएगी और ना ही आएगी. जोधपुर भारतीय वायुसेना का बड़ा स्टेशन है. भारत पाक बॉर्डर के पास स्थित जोधपुर सामरिक दृष्टि से बड़ा संवेदनशील इलाका है. यह केवल एयरफोर्स ही नहीं बल्कि थल सेना और बीएसएफ का भी बड़ा और अहम सेंटर है. इन सब हालात को देखते हुए यहां हाई अलर्ट जारी है. पुलिस और प्रशासन भी सेना के साथ पूरी तरह से समन्वय बनाए हुए है.
शिव में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त किए
जोधपुर संभाग के की भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित बाड़मेर जिला भी एयरफोर्स और बीएसएफ समेत सेना का बड़ा और अहम सेंटर है. बाड़मेर जिले का शिव इलाका पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है. शिव उपखंड के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर रद्द कर दिए गए हैं. इसकी पालना नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया गया है. शिव उपखंड अधिकारी ने इसके आदेश जारी किए हैं.
(इनपुट- चन्द्रशेखर व्यास और प्रेमदान देथा.)
