February 21, 2026
Info Tech

पाकिस्तानी हैकर्स का भारतीय डिफेंस वेबसाइट्स पर अटैक, कई साइट्स को हैक करने का दावा!

  • May 5, 2025
  • 0

आज, 5 मई 2025 को, पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप ‘Pakistan Cyber Force’ ने दावा किया है कि उन्होंने भारतीय डिफेंस वेबसाइट्स को हैक कर लिया है। इनमें Military Engineer

पाकिस्तानी हैकर्स का भारतीय डिफेंस वेबसाइट्स पर अटैक, कई साइट्स को हैक करने का दावा!
आज, 5 मई 2025 को, पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप ‘Pakistan Cyber Force’ ने दावा किया है कि उन्होंने भारतीय डिफेंस वेबसाइट्स को हैक कर लिया है। इनमें Military Engineer Services (MES) और Manohar Parrikar Institute of Defence Studies and Analysis (MP-IDSA) शामिल हैं। हैकर्स ने 10GB से ज्यादा डेटा एक्सेस करने का दावा किया है, जिसमें 1,600 से अधिक यूजर्स की लॉगिन डिटेल्स और पर्सनल इंफॉर्मेशन शामिल हो सकती है। हालांकि, MP-IDSA ने इन दावों को खारिज किया है।

Yashoraj IT Solutions

हैकिंग ग्रुप ने अपने X हैंडल पर इसका दावा किया है। इसके अलावा, Armoured Vehicle Nigam Limited (AVNL) की वेबसाइट को भी डिफेस करने की कोशिश की गई। हैकर्स ने वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडा और Al Khalid टैंक की इमेज लगा दी। सेना ने कहा है कि एहतियाती उपाय के रूप में AVNL की वेबसाइट को पूरी तरह से ऑडिट के लिए ऑफलाइन कर दिया गया है, ताकि वेबसाइट को डिफेस करने के अटैंप्ट से होने वाले किसी भी संभावित नुकसान का आकलन किया जा सके और वेबसाइट की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जा सके।

पिछले कुछ दिनों में, Army Public School Nagrota और Sunjuwan जैसी डिफेंस से जुड़ी वेबसाइट्स को भी टारगेट किया गया है। इन वेबसाइट्स पर भड़काऊ कंटेंट पोस्ट किया गया, जो हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों का मजाक उड़ाता है। इसके अलावा, Army Welfare Housing Organisation (AWHO) और Indian Air Force Placement Organisation की वेबसाइट्स पर भी अटैक की कोशिशें की गई हैं।

भारतीय सेना और साइबर सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं की जांच कर रही हैं और भविष्य में ऐसे अटैक्स को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत कर रही हैं।

 

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar