February 19, 2026
Trending

पहले होटल बुलाया, फिर कुर्सी से बांधा, बैग में था ऐसा सामान, मच गया शोर

  • May 9, 2025
  • 0

Last Updated:May 09, 2025, 11:48 IST Chennai: चेन्नई के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब चार अज्ञात लोगों ने एक हीरे के व्यापारी पर हमला

पहले होटल बुलाया, फिर कुर्सी से बांधा, बैग में था ऐसा सामान, मच गया शोर

Last Updated:

Chennai: चेन्नई के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब चार अज्ञात लोगों ने एक हीरे के व्यापारी पर हमला कर 20 करोड़ रुपये के हीरे लूट लिए. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें तूतीकोरिन में गिर…और पढ़ें

पहले होटल बुलाया, फिर कुर्सी से बांधा, बैग में था ऐसा सामान, मच गया शोर

Yashoraj IT Solutions

चोरों ने चुराए 20 करोड़ रुपये के हीरे (image credit-canva)

हाइलाइट्स

  • फिल्मी स्टाइल में चोरों ने चुराए 20 करोड़ रुपये के हीरे
  • होटल में बुला कर किया कांड
  • 12 घंटों में चोरों को धर चबोचा

चैन्नई: चैन्नई से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां फिल्मी स्टाईल में चार लोगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए लंबी-चौड़ी स्क्रिप्ट लिखी फिर होटल बुक किया और फिर कांड कर दिया. लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. पुलिस ने इस कहावत को सही साबित कर दिखाया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

दरअस, मामला चैन्नई का है. जहां चेन्नई के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब चार अज्ञात लोगों ने एक हीरे के व्यापारी पर हमला कर 20 करोड़ रुपये के हीरे लूट लिए. डायमंड व्यापारी एस. चंद्रशेखर को लगा कि एक बड़ा सौदा उनके हाथ लगने वाला है. चार लोगों जॉन लॉयड, विजय, रतीश और अरुण पांडियाराजन ने उनसे संपर्क किया और कहा कि वे बड़ी मात्रा में नकद में हीरे खरीदना चाहते हैं. पहले बातचीत व्यापारी के घर पर हुई, सब कुछ सामान्य लगा. सौदा पक्का हुआ और सौदे की तारीख 4 मई, होटल में मिलना तय हुआ. व्यापारी को तब पता चला कि यह एक जाल है जब वह होटल के कमरे में गया. आरोपियों ने व्यापारी पर हमला किया और उसे कुर्सी से बांध दिया और बैग में रखे हीरे लेकर फरार हो गए.

मच गई चीख पुकार
चंद्रशेखर ने जैसे-तैसे जोर से चिल्लाया. होटल स्टाफ ने उनकी आवाज सुनी और फौरन कमरे में पहुंचे. व्यापारी को छुड़ाया गया और तुरंत वडापलानी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए चार टीम बनाई. होटल और सार्वजनिक जगहों के CCTV कैमरों को खंगाला गया. चंद घंटों में पुलिस को वह गाड़ी मिल गई जिसमें चारों आरोपी फरार हुए थे.

फिल्मी अंदाज में किया पीछा
अब शुरू हुआ पीछा वो भी फिल्मी अंदाज में. पुलिस ने चेन्नई से तूतीकोरिन तक अपने जिला अधिकारियों को अलर्ट कर दिया. जीप का पीछा करते हुए आखिरकार पुलिस ने पुदुर पांडियापुरम के पास एक चेकपोस्ट पर वाहन को रोक लिया. आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनकी जीप की तलाशी ली गई. वहीं, एक बैग मिला जिसमें छिपे थे वो बेशकीमती हीरे, जिनकी कीमत लगभग ₹20 करोड़ आंकी गई.

गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू
चारों आरोपियों की उम्र 24 से 34 साल के बीच है और सभी चेन्नई के निवासी हैं. उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर चेन्नई लाया गया, जहां उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

homecrime

पहले होटल बुलाया, फिर कुर्सी से बांधा, बैग में था ऐसा सामान, मच गया शोर

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar