पहले कितने मरे थे…? कांग्रेस के मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर उठाए सवाल
- April 24, 2025
- 0
Last Updated:April 24, 2025, 15:53 IST Surgical Strike: पहलगाम हमले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. घटना को लेकर
Last Updated:April 24, 2025, 15:53 IST Surgical Strike: पहलगाम हमले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. घटना को लेकर
Last Updated:
पहलगाम हमले पर शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ा बयान दिया. (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
शिमला. कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की मांग उठ रही है. वहीं, एक बार फिर से कांग्रेस के मंत्री ने इस पर सवाल उठाए हैं. हिमाचल में सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह ने यह बड़ा बयान दिया.
पहलगाम हमले पर शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा किपहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं . एक मुस्लिम घोड़ा संचालक ने टूरिस्ट की जान बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी, जान गवां दी और ऐसे में सैय्यद आबिद हुसैन शाह के जज्बे को भी सलाम है. हालांकि, मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इसमें बड़ी लापरवाही है, सुरक्षा में कैसे चूक हुई और 370 हटने के बाद स्थिति पहले से और बिगड़ी है. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस हमले के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा किअब कुछ दिन के बाद सब भूल जाएंगे. लेकिन चूक कहां हुई, इसका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए.
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि लच्छेदार भाषण देने से कुछ नहीं होगा. पीएम को एक्शन लेना चाहिए. पाकिस्तान हमारी जमीन में आकर पूछ-पूछ कर मार रहा है. उन्होंने पहले की गई एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक में कितने लोग मारे थे, यह आज तक सरकार नहीं बता पाई. गौरतलब है कि पहले भी कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती रही हैं.
पहलगाम में आतंकी हमले पर क्या बोली सुक्खू सरकार
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि इस दुखद घटना के कारण पूरे देश में भय और दुख का माहौल है और ऐसी भयावह स्थिति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में भी भारी अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. क्योंकि देश सदमे में है.उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जिस प्रकार निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई और उनकी नृशंष हत्या की वह बहुत ही निन्दनीय है. उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला भारत की एकता व अखण्डता पर सीधा हमला है. उन्होेने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि पूरी ताकत के साथ आतंकियों का सफाया करे.
