February 20, 2026
Trending

'पहलागाम में सुरक्षा कहां थी?' सवाल पूछा तो पुलिस अफसर ने मारे धक्के

  • June 4, 2025
  • 0

Last Updated:June 04, 2025, 16:00 IST Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान हरियाणा कांग्रेस भवन के बाहर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता में धक्का-मुक्की हुई.

'पहलागाम में सुरक्षा कहां थी?' सवाल पूछा तो पुलिस अफसर ने मारे धक्के

Last Updated:

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान हरियाणा कांग्रेस भवन के बाहर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता में धक्का-मुक्की हुई. पुलिस अफसर ने सुरक्षा सवाल पर कार्यकर्ता को धक्का दिया.

'पहलागाम में सुरक्षा कहां थी?' सवाल पूछा तो पुलिस अफसर ने मारे धक्के

Yashoraj IT Solutions

कांग्रेस वर्कर ने पुलिस से सवाल किया तो अफसर का गुस्सा फूट पड़ा.

चंडीगढ़.  चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे के दौरान हरियाणा कांग्रेस भवन के बाहर माहौल गर्मा गया. इस दौरान पुलिस के अफसर ने कांग्रेस कार्यकर्ता को धक्के मारे. कांग्रेस वर्कर ने पुलिस से सवाल किया तो अफसर का गुस्सा फूट पड़ा.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस अफसर जैसे ही मीडिया से बातचीत कर रहे थे तो कांग्रेस वर्कर ने अफसर से पूछ लिया कि पहलगाम में सुरक्षा कहां थी…पुलवामा में सुरक्षा कहां थी? इस पर पुलिस अधिकारी भड़क गए. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस अधिकारी ने कार्यकर्ता को धक्का दे दिया. उधर, पुलिस अफसर ने भी वह जायज बात करे और यहां पर पहलगाम कहां से आ गया?

यह घटना कांग्रेस कार्यालय के बाहर स्थित पार्क में हुई, जहां चंडीगढ़ पुलिस सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटने के लिए कह रही थी. इस दौरान एक कार्यकर्ता ने पुलिस से सवाल कर लिया, “पहलागाम और पुलवामा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उस समय सुरक्षा कहां थी?” इसी सवाल पर पुलिस अधिकारी नाराज़ हो गए और कथित तौर पर कार्यकर्ता के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि मामला ज्यादा देर तक नहीं बढ़ा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को अनुचित और अलोकतांत्रिक बताया.फिलहाल, इस पूरे मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

राहुल गांधी आए थे चंडीगढ़

गौरतलहब है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने संगठन के गठन को लेकर मीटिंग रखी थी. इस पर राहुल गांधी ने भी शिरकत की और करीब तीन घंटे तक भूपेद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और सुरजेवाला सहित अन्य नेताओं से मीटिंग की.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

‘पहलागाम में सुरक्षा कहां थी?’ सवाल पूछा तो पुलिस अफसर ने मारे धक्के

source

Dental CLinic Pro
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar
yashoraj infosys : best web design company in patna bihar